Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:यूपी में फिर से राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू, कई जिलों में पार्षद नामित किए गए

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार ने लंबे समय से अटकी राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया है। नगर विकास विभाग ने नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति शुरू की है। 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों में 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनीत किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले इसे कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने की पहल माना जा रहा है। पार्षदों के लिए जिला कोर कमेटी की सिफारिश पर प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने सरकार से पार्षद मनोनीत करने की संस्तुति की थी। अलीगढ़ में बिजली मिस्त्री की चाकू से गला रेतकर हत्या, नमाज पढ़कर घर लौट रहा था अलीगढ़ में बिजली मिस्त्री की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बिजली मिस्त्री नमाज पढ़कर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उसके पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। फिर उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। बिजली मिस्त्री लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना क्वार्सी थाना की है। चार खंभा निषाद बाग निवासी मुसाहिद बिजली मिस्त्री है। पड़ोसी शहबाज से उसका काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम मुसाहिद (18) नमाज पढ़कर वापस आ रहा था। रास्ते में निषाद बाग इलाके में शहबाज और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। शहबाज ने चाकू निकाल लिया। उसने मुसाहिद के गले पर हमला कर दिया। वह गला रेत कर भाग गया। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर के बाहुबली विनय शंकर तिवारी ने चेयरमैन प्रतिनिधि को धमकाया, FIR गोरखपुर के बड़हलगंज थाने में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर की शिकायत पर की गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के बीच मोबाइल पर तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद रविवार रात महेश उमर ने बड़हलगंज थाने में तहरीर देकर धमकी देने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जड़ बड़हलगंज के सोती चौराहे पर लगे शिलापट्ट को बताया जा रहा है। यहां पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी का शिलापट्ट लगा हुआ था। नगर पंचायत ने उसे हटाकर नया शिलापट्ट लगा दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला सियासी रंग लेने लगा। पढ़ें पूरी खबर… एचपीसीएल डबल हत्याकांड- SIT बदायूं पहुंची, कर्मचारियों के बयान दर्ज बदायूं में हुए एचपीसीएल डबल मर्डर केस की जांच के लिए शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) सोमवार शाम बदायूं पहुंची। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में टीम ने एचपीसीएल प्लांट का दौरा कर घटनास्थल का मुआयना किया। वहां मौजूद कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के बयान दर्ज किए। इसके बाद सभी अधिकारी घटनास्थल एचपीसीएल प्लांट पहुंचे और करीब 40 मिनट तक मौके का निरीक्षण किया। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में शादी के 3 महीने में सफाईकर्मी ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव, पत्नी मायके में थी झांसी में नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। 3 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी होली पर मायके गई थी। रविवार रात को वह घर आया और बिना खाना खाए ही सोने के लिए कमरे में चला गया। सोमवार सुबह जब छोटी बहन चाय देने के लिए कमरे में गई तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो भाई का शव पंखे पर फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के दतिया गेट अंदर मुकरयाना मोहल्ले का है। पढ़ें पूरी खबर… ललितपुर में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा, सहयोगी भी गिरफ्तार ललितपुर में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल और उसके साथी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को तहसील परिसर में दोनों ने किसान से 5 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। मजरा बौलारी गांव बिजरौठा के रहने वाले किसान जगन्नाथ साहू अपनी खेती की जमीन को आवासीय-व्यावसायिक उपयोग के लिए बदलवाना चाहते थे। जिसके लिए लेखपाल दीपेश कुमार सिंह ने जगन्नाथ से रिपोर्ट लगाने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद किसान ने इसकी शिकायत झांसी मंडल की एंटी करप्शन टीम से की थी। पढ़ें पूरी खबर… प्रतापगढ़ में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, घर में खून से लथपथ लाशें मिलीं यूपी के प्रतापगढ़ में जमीन विवाद के चक्कर में मां-बेटे की हत्या कर दी। निर्माणाधीन मकान में हमलावरों ने पहले उनका सिर कूचा। फिर धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना की जानकारी तब हुई, जब सुबह राजमिस्त्री शटरिंग खोलने पहुंचा। उसने दोनों के शव मकान के अंदर अलग-अलग चारपाई पर पड़े देखे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने रात में ही घर में घुसकर दोनों की हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। घटना जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर अंतू थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़िए भदोही में शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी मायापति दुबे की 2 करोड़ की संपत्ति कुर्क भदोही में पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर मायापति दुबे और उसके भाइयों की करीब दो करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। कुर्क की गई संपत्ति गैंग लीडर मायापति दुबे, उसके भाई रुद्रपति दुबे और करुणापति दुबे तथा उनके परिजनों के नाम पर बताई गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर डुगडुगी बजाकर कुर्की की घोषणा की गई और ईंट भट्ठे पर कुर्की का नोटिस बोर्ड भी चस्पा किया गया। मायापति दुबे, रुद्रपति दुबे और करुणापति दुबे पुत्र काशी प्रसाद दुबे के खिलाफ 69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में तीनों जेल भी जा चुके हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। प्रशासन ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई है। मामला कोइरौना थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… मुरादाबाद में कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, बैंक मैनेजर सहित 4 की मौत मुरादाबाद में सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रामपुर की दिशा से आ रही एक कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाला। सभी घायलों को लेकर पुलिस तुरंत मूंढापांडे सीएचसी पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने कार सवार 4 युवकों में से 3 को मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर संतकबीर नगर में डीसीएम-कार की टक्कर, कुशीनगर के 2 पत्रकारों की मौत, लखनऊ से लौट रहे थे संतकबीर नगर में सड़क हादसे में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत हो गई। दो अन्य पत्रकारों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग कार से लखनऊ से कुशीनगर लौट रहे थे। गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि चारो लोग कार में ही फंस गए। पेट्रोल पंप कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। हादसा खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के पास हाईवे पर सोमवार सुबह हुआ। पढ़ें पूरी खबर… IAS अभिषेक प्रकाश को मिली पोस्टिंग, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव बने; 1 साल पहले सस्पेंड हुए थे भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड होने के करीब 1 साल बाद बहाल हुए IAS अभिषेक प्रकाश को पोस्टिंग मिल गई है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। 3 दिन पहले योगी सरकार ने IAS अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने करीबी बाबू निकांत जैन के जरिए सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए बिजनेसमैन विश्वजीत दत्ता से 1 करोड़ रुपए का कमीशन मांगा था। नहीं मिलने पर प्रोजेक्ट की फाइल रोक दी थी। बिजनेसमैन ने इसकी शिकायत सीएम योगी से की थी। सीएम ने STF से जांच कराने के बाद एक्शन लिया था। STF ने बाबू निकांत जैन को गिरफ्तार किया था। उसने भी कबूला था कि वह अभिषेक के कहने पर रिश्वत मांग रहा था। निकांत जैन ने गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई। इसी साल 10 फरवरी को हाईकोर्ट में बिजनेसमैन अपनी बात से मुकर गए। कहा- उन्होंने शिकायत गलतफहमी के चलते दर्ज कराई। इसके बाद कोर्ट ने मामले को रद्द कर दिया था। बाबा रामदेव मैनपुरी में बोले- अमेरिका में दुराचार के लिए बना था टापू, एप्स्टीन फाइल्स में बड़े नेताओं के नाम मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने ‘एप्स्टीन फाइल्स’ का जिक्र करते हुए अमेरिका और वहां के कई प्रभावशाली नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका में दुराचार के लिए एक विशेष टापू बनाया गया था। जहां दुनिया के कई बड़े नेता और उद्योगपति जाते थे। यह बयान एसआरआरडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित भारतीय शिक्षा बोर्ड के शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान दिया। बाबा रामदेव ने तथाकथित एप्स्टीन फाइल्स का उल्लेख करते हुए कहा कि इन फाइल्स में कई बड़े और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने की चर्चाएं होती रही हैं। पढ़ें पूरी खबर… RSS के यूपी में अब 12 विभाग होंगे, प्रांत व्यवस्था खत्म होगी, 6 महीने बाद लागू होगी नई व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हरियाणा के पानीपत में तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक रविवार को आखिरी दिन था। बैठक में संघ में प्रांत की जगह विभाग और क्षेत्र की व्यवस्था की जगह अब विभाग राज्य व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है। यूपी में अब 6 प्रांत की जगह 12 विभाग और 2 क्षेत्र की जगह एक राज्य इकाई होगी। नई व्यवस्था 6 महीने बाद से लागू होगी। इसके बाद यूपी में संघ के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बदल जाएगी। वहीं, संघ का विस्तार ज्यादा होगा। इसके अलावा रविवार को कुछ प्रचारकों के कामकाज और क्षेत्र भी बदले गए हैं। हरीश रौतेला क्षेत्र संपर्क प्रमुख पश्चिम यूपी बनाए गए हैं। वह पहले सह-संपर्क प्रमुख थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा को एबीवीपी की जगह अब संघ की जिम्मेदारी मिलेगी। संभल में खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला, सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। अस्पताल ले जाने के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। शनिवार देर रात की यह वारदात जिला मुख्यालय से महज 700 मीटर दूर बहजोई कस्बा क्षेत्र के इस्लामनगर रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में दो ट्रकों की टक्कर में दो की मौत, ट्रोनिका सिटी में हुए हादसे में तीन अन्य घायल गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-देहरादून अंडरपास गढ़ी कटेया कट पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों ही मृतक लेवर का काम करते थे। जिसमें से एक गाजियाबाद का ही रहने वाला है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें… लखीमपुर में भूसा गोदाम में घुसा तेंदुआ, वीडियो बनाने की कोशिश में किसान घायल लखीमपुर खीरी के उत्तर निघासन वन रेंज में भूसा गोदाम में घुसे तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान का एक हाथ घायल हो गया। तेंदुआ करीब तीन घंटे से गोदाम में ही छिपा हुआ है। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। रन नगर गांव निवासी राजन शर्मा के फार्म हाउस में मवेशियों के लिए रखे गए भूसे के गोदाम में कुछ लोगों ने तेंदुए को घुसते देखा। इसकी सूचना मिलने पर किसान राजन शर्मा भी वहां पहुंच गए और तेंदुए को तलाशने के लिए गोदाम के अंदर चले गए। जैसे ही उन्होंने तेंदुए को देखा और उसका वीडियो बनाने की कोशिश की, तभी तेंदुए ने उनके हाथ पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए के हमले के बाद राजन शर्मा किसी तरह खुद को बचाते हुए गोदाम से बाहर भाग आए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर.… कौशांबी में दुकान में आग से 15 लाख का नुकसान, अजुहा कस्बे में हुई घटना, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा करीब 15 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण संदिग्ध बताया जा रहा है। नेशनल हाईवे किनारे स्थित यह दुकान चंद्राज केसरवानी की है। उन्होंने महाशक्ति बीज भंडार और प्रीति केसरवानी के नाम से आद्या ट्रेडर्स नामक दो दुकानें खोल रखी हैं। चंद्राज केसरवानी ने बताया कि रविवार रात दुकान बंद कर वह परिवार के साथ सो गए थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे उन्हें दुकान से धुआं उठता दिखा। शटर खोलने पर दुकान के अंदर भीषण आग लगी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की:तालिबान का आरोप- काबुल में अस्पताल पर बम गिराए, इलाज करा रहे कई लोग मारे गए
    Next Article
    अस्पताल में भर्ती मरीज की गोली मारकर हत्या:अलीगढ़ के पॉश इलाके मैरिस रोड पर दो लोगों ने देर रात सिर में मारी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment