Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत:शामली में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    शामली के मेरठ-करनाल मार्ग स्थित वरदान हॉस्पिटल में डॉक्टर की कथित लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। मलकपुर गांव निवासी अंकुश ने अपनी पत्नी शालू को प्रसव के लिए सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला का ऑपरेशन करने की बात कही। परिजनों की सहमति के बाद ऑपरेशन किया गया, जिसमें महिला ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। हालांकि कुछ ही समय बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत खराब होने लगी, लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखने तक की जरूरत नहीं समझी। जब हालत ज्यादा बिगड़ गई तो अस्पताल प्रशासन ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन महिला का शव लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद रहकर पूरे मामले की जांच में जुटी थी
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर का होली गंगा मेला, तस्वीरों में देखिए:ऊंट और घोड़े पर सवार होकर निकले हुरियारे, 84 साल पुरानी परम्पराएं टूटीं
    Next Article
    लिच्छवी एक्सप्रेस से गिरा युवक, हालत गंभीर:दिल्ली से इटावा आ रहा था, स्टॉपेज न होने के कारण चलती ट्रेन से कूदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment