Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP नेता Rajinder Rana का CM Sukhu से सीधा सवाल, बताएं Rajya Sabha सीट कितने में बेची?

    23 hours ago

    1

    0

    हिमाचल की इकलौती राज्यसभा सीट पर कांग्रेस की तरफ से कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार घोषित किए जाने के कई दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राजिंदर राणा ने राज्य में सत्तारूढ़ दल पर सीट ‘‘बेचने’’ का आरोप लगाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठ दिग्गजों को राज्यसभा के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाने वाले अनुराग शर्मा को चुना। रविवार को जारी एक वीडियो में राणा ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री सुक्खू से सवाल किया और कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि राज्यसभा सीट कितने में बेची गई और क्या यह सौदा दुबई में तय हुआ था?’’ राणा 2024 के राज्यसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले पूर्व कांग्रेस नेता हैं और बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होने हैं। राणा के बयान से कुछ दिन पहले चार बार के राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा ने कहा था कि ‘‘आत्मसम्मान बहुत महंगा होता है’’ और आज के समय में सच बोलना राजनीतिक दृष्टि से जोखिम भरा हो गया है। राज्यसभा चुनाव के लिए आनंद शर्मा प्रमुख दावेदारों में थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सभी को चौंकाते हुए अनुराग शर्मा का नाम घोषित किया। आनंद शर्मा ने कहा कि इस फैसले की जानकारी उन्हें नहीं थी और इसे ‘‘आलाकमान ने अपने विवेक से लिया।’’ राणा ने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “महिलाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विधायकों, मंत्रियों और ठेकेदारों समेत समाज के सभी वर्ग पहले से ही चिंतित थे, लेकिन अब अपना जीवन पार्टी को समर्पित करने वाले वरिष्ठ नेता भी अपमानित और असहज महसूस कर रहे हैं।” अनुराग शर्मा की जीत लगभग तय मानी जा रही है क्योंकि अन्य किसी भी दल ने इकलौती राज्यसभा सीट के लिए कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है।
    Click here to Read more
    Next Article
    Mojtaba Khamenei के सुप्रीम लीडर बनने पर ट्रंप ने क्या कहा? इधर इजरायल बोला- मार देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment