Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    "अस्तित्व" महिला कला प्रदर्शनी का समापन:राज्य ललित कला अकादमी और इस्माइल कॉलेज ने किया आयोजन

    3 hours ago

    1

    0

    राज्य ललित कला अकादमी, संस्कृत विभाग, उत्तर प्रदेश और इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित "अस्तित्व" महिला कला प्रदर्शनी का समापन समारोह 28 फरवरी को महाविद्यालय के सुरेंद्र प्रताप सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल थीं, जबकि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विभा नागर और डॉ. अनुभूति चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनिता राठी ने सभी अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। इस अवसर पर मेरठ और सहारनपुर मंडल के विभिन्न जिलों से आए कला प्रेमियों ने प्रदर्शनी की सराहना की। प्रदर्शनी में हापुड़, गाजियाबाद, बिजनौर, मेरठ, शामली, देवबंद, बागपत सहित कई जिलों की महिला कलाकारों और नवोदित कलाकारों ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। इन कलाकृतियों में स्त्री के अंतर्मन के विचारों और जीवन के विभिन्न प्रसंगों का मार्मिक चित्रण किया गया था। मुख्य अतिथि डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां अपने अधिकारों, उद्देश्यों और भावनाओं को व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी कलाकारों और आयोजकों को होली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. दिशा दिनेश ने सभी कलाकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में अकादमी द्वारा राज्य स्तर पर ऐसे प्रदर्शनों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कलाकारों को एक सशक्त मंच मिल सके। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र राजन, डॉ. नाजिमा इरफान, डॉ. इंदु प्रजापति, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. वंदना शर्मा, आंचल सिंह, विनीता गुप्ता, निशा गुप्ता, डॉ. मणि भारद्वाज, अमित गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, विशाखा, वंदना गौतम, निशू और चित्रा रानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में 2 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा:पश्चिम बंगाल के तीन ठग गिरफ्तार, शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देते थे
    Next Article
    गोरखपुर में बच्चों ने किया होली सेलिब्रेशन:सेफ-ऑर्गेनिक कलर्स का दिया मैसेज, सरस्वती शिशु मंदिर के लास्ट एकेडमिक डे पर हुआ कल्चरल प्रोग्राम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment