Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बच्चों ने किया होली सेलिब्रेशन:सेफ-ऑर्गेनिक कलर्स का दिया मैसेज, सरस्वती शिशु मंदिर के लास्ट एकेडमिक डे पर हुआ कल्चरल प्रोग्राम

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की शिशु वाटिका में होली उत्सव का आयोजन किया गया। प्रेयर हॉल में हुए इस प्रोग्राम में छोटे स्टूडेंट्स के साथ पूरा टीचिंग स्टाफ और स्कूल मैनेजमेंट मौजूद रहा। आयोजन का उद्देश्य सत्र 2025-26 के लास्ट एकेडमिक डे पर विद्यार्थियों को होली के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व से अवगत कराना रहा। प्रोग्राम की शुरुआत प्रेयर से हुई। इसके बाद अंकिता सिंह ने स्टूडेंट्स को भक्त प्रहलाद की स्टोरी सुनाई और होलिका दहन का सिग्निफिकेंस समझाया। उन्होंने बताया कि होली केवल कलर्स का फेस्टिवल नहीं, बल्कि पॉजिटिविटी और गुड वैल्यूज का प्रतीक है। स्टूडेंट्स को केमिकल कलर्स से बचने और सिर्फ ऑर्गेनिक व स्किन-फ्रेंडली कलर्स यूज करने की एडवाइज दी गई। कल्चरल एक्टिविटी और होली सॉन्ग्स से बना फेस्टिव माहौल भानुप्रिया और प्रियदर्शिनी ने ट्रेडिशनल होली सॉन्ग्स प्रस्तुत किए। प्रेयर हॉल में फेस्टिव वाइब देखने को मिली। स्टूडेंट्स ने क्लैपिंग के साथ एक्टिव पार्टिसिपेशन किया। कई बच्चों ने भी छोटी-छोटी एक्टिविटीज में हिस्सा लिया, जिससे प्रोग्राम इंटरएक्टिव बना रहा। शिशु वाटिका इंचार्ज मीनाक्षी सिंह ने सभी स्टूडेंट्स और स्टाफ को होली की विशेज दीं। इस दौरान स्टूडेंट्स और टीचर्स ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और स्वीट्स डिस्ट्रीब्यूट की गईं। पूरे आयोजन में सेफ्टी और क्लीनलिनेस का ध्यान रखा गया। प्रिंसिपल सहित पूरा स्कूल स्टाफ रहा प्रेजेंट प्रोग्राम में प्रिंसिपल डॉ. राजेश सिंह सहित पूरा स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। स्कूल मैनेजमेंट के अनुसार ऐसे कल्चरल इवेंट्स का उद्देश्य स्टूडेंट्स को इंडियन फेस्टिवल्स की वैल्यूज से जोड़ना, टीम स्पिरिट बढ़ाना और सेफ सेलिब्रेशन का मैसेज देना है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने होली की शुभकामनाएं दीं और नए सेशन के लिए उत्साह के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    "अस्तित्व" महिला कला प्रदर्शनी का समापन:राज्य ललित कला अकादमी और इस्माइल कॉलेज ने किया आयोजन
    Next Article
    संतकबीर नगर में महिला की ट्रेन से कटकर मौत:बेटा बोला- पत्नी ने पीट-पीट कर भगाया, कहा- जाओ ट्रेन से कटकर मर जाओ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment