Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर CM Yogi Adityanath और उपमुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी और राज्य के उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता एवं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार, सनातन संस्कृति के प्रखर संवाहक एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’ मुख्यमंत्री ने रामचरितमानस की पंक्ति ‘राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां बिश्राम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि सिंघल ने इस भाव को अपने जीवन का संकल्प बनाकर अपना सर्वस्व धर्म, संस्कृति और समाज के जागरण के लिए अर्पित कर दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री अयोध्या धाम में विराजमान श्री रामलला का भव्य मंदिर सिंघल के संकल्प, संघर्ष और समर्पण की अमर स्मृति है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के नायक, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’ चौधरी ने कहा कि एक आदर्श स्वयंसेवक और तपस्वी के रूप में सिंघल का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के सांस्कृतिक पुनर्जागरण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा, ‘‘उनके आदर्श और राष्ट्रसेवा के मूल्य सदैव हमारा पथ प्रदर्शन करते रहेंगे।’’ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ‘एक्स’ पर कहा,‘‘श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के महानायक, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदू पुनर्जागरण के अग्रदूत अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!’’ मौर्य ने कहा कि उनकी आजीवन साधना और भगीरथ प्रयासों ने श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन को जन-जन का संकल्प बनाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संत समाज को संगठित करने से लेकर करोड़ों रामभक्तों की आस्था को एक सूत्र में पिरोने तक, उनका प्रत्येक प्रयास राष्ट्र और संस्कृति को समर्पित रहा।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के उत्थान और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित उनका तपस्वी जीवन युगों-युगों तक राष्ट्रभक्तों को प्रेरित करता रहेगा।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हिन्दू हृदय सम्राट, भारतीय संस्कृति के संवाहक, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तम्भ, कुशल नेतृत्वकर्ता, हम सभी के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उन्‍हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’ अशोक सिंघल लंबे समय तक विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनका जन्म 27 सितंबर 1926 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल सिंघल का 17 नवंबर 2015 को हरियाणा के गुरुग्राम में निधन हो गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Uttar Pradesh Assembly Election 2027 | दिल्ली में Samajwadi Party और Congress के बीच सीट-बंटवारे पर अहम मंथन, कांग्रेस ने सौंपी 181 सीटों की सूची
    Next Article
    उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: टिहरी गढ़वाल के गुलार बाजार के पास गहरी खाई में गिरी बस, 6 लोगों की दर्दनाक मौत और 20 से अधिक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment