Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर प्रदेश Voter List का मसौदा सामने आया, 13.58 करोड़ में 6.20 करोड़ महिलाएं शामिल

    13 minutes from now

    7

    0

    उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को जारी मतदाता सूची के मसौदे में 13.58 करोड़ मतदाता शामिल हैं, जिनमें 6.20 करोड़ महिलाएं हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने यह जानकारी दी। रिणवा ने बताया कि अप्रैल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी मतदाता सूची की तुलना में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के दौरान 18 लाख से अधिक मतदाताओं की वृद्धि हुई है।रिणवा ने यहां लोक भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जारी मतदाता सूची के मसौदे में कुल 13,58,68,905 मतदाता शामिल हैं जिनमें 7,38,58,510 पुरुष, 6,20,06,353 महिलाएं और 4,042 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि इस सूची में 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के 11,83,352 मतदाता भी शामिल हैं। रिणवा ने कहा, ‘‘दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक रहेगी।इस दौरान पात्र नागरिक प्रपत्र-छह, सात और आठ के माध्यम से मतदाता सूची मेंक्रमशः नाम जुड़वाने, नाम हटवाने या दर्ज विवरण में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।’’ उन्होंने बताया कि सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर तक कर दिया जाएगा, जिसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। रिणवा ने कहा कि एसआईआर के बाद 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की तुलना में इस मसौदा सूची में कुल 18,84,113 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान महिला मतदाताओं की संख्या में 10,96,828 और पुरुष मतदाताओं की संख्या में 7,87,449 की वृद्धि हुई, जबकि तीसरे लिंग के मतदाताओं की संख्या में 164 की कमी आई है।उन्होंने कहा कि 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या अप्रैल में 17,63,360 थी, जो नवंबर में घटकर 11,83,352 रह गई। इस प्रकार इस आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में 5,80,008 की कमी आई है। रिणवा ने बताया कि मतदाता सूची में लिंग अनुपात प्रति 1,000 पुरुष मतदाताओं पर 834 महिलाओं से बढ़कर 840 हो गया है।वहीं, मतदाता-जनसंख्या अनुपात भी मामूली वृद्धि के साथ 55.17 प्रतिशत से बढ़कर 55.95 प्रतिशत हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉलेज की सियासत में छिड़ेगी जंग, 'ढाई चाल' का धांसू एक्सटेंडेड टीजर रिलीज, गगन अरोड़ा दिखाएंगे दम
    Next Article
    कैंब्रिज में गर्लफ्रेंड, जिसे लेकर रेस्टोरेंट...Rahul Gandhi की बात से शर्मा गई सोनिया गांधी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment