Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैंब्रिज में गर्लफ्रेंड, जिसे लेकर रेस्टोरेंट...Rahul Gandhi की बात से शर्मा गई सोनिया गांधी

    3 minutes from now

    6

    0

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी माँ और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च के मौके पर अपने जीवन के कई राज़ साझा किए। उन्होंने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड का भी ज़िक्र किया। राहुल ने बताया कि कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान, वह अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्तरां में ले गए थे जहाँ उनके माता-पिता पहली बार मिले थे। हालाँकि, जब उनसे उनके मौजूदा रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो राहुल ने जवाब दिया कि वे दोस्त हैं। इसे भी पढ़ें: मोदी के खिलाफ बोले इटली के नेता, भड़क गई मेलोनी की पार्टी!राहुल ने अपने कॉलेज के दिनों का एक किस्सा साझा कियाराहुल गांधी ने लंदन के एक रेस्तरां में अपनी माँ सोनिया गांधी और पिता राजीव गांधी की पहली मुलाकात से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में यह कहानी प्रचलित है। उनके माता-पिता की पहली मुलाकात यूके के कैम्ब्रिज में वर्सिटी रेस्तरां में हुई थी। उन्होंने कहा कि कई सालों बाद, वह भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी रेस्तरां में गए थे। उन्होंने बताया, मेरे माता-पिता के बारे में कई तरह की बातें (किस्से) मशहूर हैं, और उनमें से एक प्रमुख किस्सा 'वर्सिटी रेस्तरां' में उनकी मुलाकात का है। कई सालों बाद, जब मैं कैम्ब्रिज में था, तो मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा, चलो, वर्सिटी रेस्तरां चलते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा उसे नहीं पता था कि वह जगह क्या है। इसलिए हम वहाँ गए। मैं देखना चाहता था कि मेरे माता-पिता कहाँ मिले थे।इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi ने अपनी Book रिलीज पर कहा, परिवार पर झूठी बातों के कारण सामने लाई सचउन्होंने आगे बताया, मुझे आज भी वह पीले रंग का दरवाज़ा याद है। वहाँ खड़े एक सज्जन ने पूछा, कितने लोग हैं' मैंने कहा, दो। उन्होंने कहा जाइए और बैठ जाइए। मैं बैठ गया, फिर उन्होंने मेनू दिया। मैंने उनसे कहा पता है, मेरे माता-पिता इसी रेस्तरां में मिले थे। उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा, ओह, वे... मैं उन्हें जानता हूँ। गांधी ने उस बातचीत को याद करते हुए कहा, मैंने पूछा, आप उनके बारे में क्या जानते हैं? उन्होंने कहा, अरे, वे दोनों... मुझे अच्छे से पता है कि आप किनकी बात कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आगे बताया कि जब उन्होंने पूछा कि मेन्यू में क्या अच्छा है, तो उन्हें 'चिकन चैसर' (chicken chasseur) लेने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा मैंने कहा, 'ठीक है, हम दो चिकन चैसर ले लेते हैं'। हमें चिकन मिला और हमने उसे खाया। देखिए, अगर आप प्यार में पड़ना चाहते हैं, तो 'वर्सिटी' (Varsity) रेस्तरां जाइए; लेकिन वहां कभी 'चिकन चैसर' मत खाइएगा... उन्हें (सोनिया की ओर इशारा करते हुए) शायद याद है कि खाना बहुत शानदार था, उन्हें लगता है कि खाना बेहतरीन था, जबकि असल में खाना बहुत ही खराब था।" उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर प्रदेश Voter List का मसौदा सामने आया, 13.58 करोड़ में 6.20 करोड़ महिलाएं शामिल
    Next Article
    Kulgam Encounter: मारे गए आतंकी Umar Dar ने लश्कर कमांडर को 6 महीने दी थी पनाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment