Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Asian Para Games में Suhas LY और सुवर्णा राज ने जीते पदक, सीएम योगी ने दी बधाई

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियाई पैरा खेल 2026 में कांस्य पदक जीतने वाले पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी और आईएएस अफसर सुहास एलवाई तथा ‘ डिस्कस थ्रो’ में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली सुवर्णा राज को बृहस्पतिवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तर प्रदेश के खेल विभाग के सचिव और आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई ने पुरुष एकल एसएल4 पैरा-बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता।सुवर्णा राज ने महिलाओं की ‘डिस्कस थ्रो एफ54’ प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सुहास को बधाई देते हुए कहा कि एशियाई पैरा खेल-2026 में पुरुष एकल ‘एसएल4 पैरा-बैडमिंटन’ प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतना उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सुहास की उपलब्धि दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से सपनों को साकार करने की प्रेरणा देती है।उन्होंने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। आदित्यनाथ ने सुवर्णा राज को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं की ‘डिस्कस थ्रो एफ54’ प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुवर्णा की यह स्वर्णिम उपलब्धि अथक परिश्रम और अटूट संकल्प का परिणाम है।उनकी सफलता असंख्य बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने वाली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी
    Next Article
    DK Shivakumar का एलान: कर्नाटक में नई नियुक्तियों के लिए भंग होंगी मौजूदा समितियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment