Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Asim Munir बोले Balochistan में उग्रवादियों को मिल रही विदेशी मदद, पाक सेना प्रमुख का बयान

    17 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर ने शुक्रवार को बलूचिस्तान में सक्रिय उग्रवादियों को ‘‘विदेश प्रायोजित छद्म सैनिक’’ करार देते हुए कहा कि वे प्रांत को अस्थिर करने का काम कर रहे हैं। सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुनीर ने बलूचिस्तान के प्रमुख लोगों और नेताओं के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी हिंसा का सामना कर रहा है।खनिज संपदा से समृद्ध इस प्रांत में प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) समेत कई संगठन सक्रिय हैं, जो इसकी आजादी की मांग कर रहे हैं। मुनीर ने कहा कि बलूचिस्तान और पाकिस्तान का वर्तमान तथा भविष्य ‘‘एक है और हमेशा एक रहेगा।’’ उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि प्रांत में ‘‘सक्रिय उग्रवादियों को विदेशी मदद मिल रही है, जिसका इस्तेमाल शत्रुतापूर्ण तत्व बलूचिस्तान को अस्थिर करने, उसके विकास में बाधा डालने और राज्य तथा लोगों के बीच दूरी पैदा करने के लिए कर रहे हैं।’’ सेना प्रमुख ने कहा कि बलूचिस्तान का भविष्य केवल वहां के लोगों के हाथों में है। बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाले विद्रोही समूह लंबे समय से आरोप लगाते रहे हैं कि केंद्र सरकार ने प्रांत को राजनीतिक रूप से हाशिये पर रखा है और उसके प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया है।इसे भी पढ़ें: मुनीर को दी परमाणु की चाबी, तुर्किए-चीन के आर्मी कार्गो प्लेन वेपन लेकर पहुंचे! आखिर पाकिस्तान में क्या बड़ा खेल चल रहा है?हाल के वर्षों में बीएलए ने सुरक्षा बलों, सरकारी प्रतिष्ठानों, चीनी नागरिकों और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) से जुड़ी परियोजनाओं को निशाना बनाकर हमले तेज किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump के निर्देश पर US-South Korea सैन्य अभ्यास छोटा, क्या भारी खर्च और North Korea के साथ रिश्तों का पड़ा असर?
    Next Article
    Gaza Ceasefire समझौतों में स्पष्ट निगरानी और प्रवर्तन तंत्र की कमी से बढ़ा गतिरोध

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment