Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में लेखपाल संघ का प्रदर्शन:उत्कर्ष दीप मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, कार्य बहिष्कार

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अयोध्या के लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ हुई कथित ट्रैप कार्रवाई का विरोध किया। संघ के आह्वान पर शनिवार को सदर तहसील परिसर में लेखपालों ने एकदिवसीय धरना दिया और कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। यह धरना सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला। लेखपाल संघ का आरोप है कि उत्कर्ष दीप को गलत तरीके से फंसाया गया है। संघ ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें। धरने में लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री रामकृष्ण मिश्र, तहसील अध्यक्ष अमित दीक्षित, तहसील मंत्री राहुल श्रीवास्तव और अजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे। संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शनिवार का कार्य बहिष्कार केवल एक सांकेतिक विरोध था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेढ़ मिनट में ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट मिलेगी:गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में लगी AI मशीन, 2 दिन में 15 से अधिक जांचें
    Next Article
    फिरोजाबाद में 2.78 करोड़ से बनेंगी सड़कें:नगला पान सहाय में महापौर ने किया भूमि पूजन, बारिश में जलभराव से मिलेगी निजात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment