Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में 2.78 करोड़ से बनेंगी सड़कें:नगला पान सहाय में महापौर ने किया भूमि पूजन, बारिश में जलभराव से मिलेगी निजात

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में, महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड नंबर 29 के नगला पान सहाय में लगभग 2 करोड़ 78 लाख 36 हजार 330 रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर शनिवार को शुभारंभ किया। इन सड़कों के बनने से क्षेत्रवासियों को बरसात के दौरान जलभराव से राहत मिलेगी। महापौर कामिनी राठौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की उपस्थिति में नगला पान सहाय स्थित गुर्जर की बाउंड्री में विधि-विधान से हवन-पूजन किया। यह निर्माण एनकेंप योजना के तहत किया जा रहा है। इसमें छोटेलाल कुशवाहा के मकान से श्रीचंद्र यादव के मकान होते हुए गौशाला तक और सत्यदेव पंडित से चंद्र की चक्की होते हुए घनश्याम यादव तक सीसी रोड का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, नगला पान सहाय से अमर सिंह की दुकान कोटला रोड तक आरसीसी ड्रीप ड्रेन और सीसी सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। महापौर ने बताया कि नगला पान सहाय में लगभग तीन करोड़ रुपये की धनराशि से सड़क निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं। इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों को जलभराव और कीचड़ की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर आधारभूत सुविधाएं प्रदान करना, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाना और नागरिकों के जीवन को सुगम व सुविधाजनक बनाना है। इस अवसर पर विनोद पचौरी, प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, योगेंद्र सिंह बाबा, लायक सिंह शंखवार, भारत सिंह वर्मा, संत सिंह गुर्जर, विमलेश जाटव, भगवानदास शंखवार, डीपी सिंह राठौर, ऊषा राठौर, रामबहादुर चक, भानू उपाध्याय, हरिशंकर राठौर, आकृति सहयोगी, रामबाबू झा, संजय भारद्वाज और गेंदालाल राठौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में लेखपाल संघ का प्रदर्शन:उत्कर्ष दीप मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, कार्य बहिष्कार
    Next Article
    लखनऊ में जेन-जी के समर्थन में उतरे NSUI नेता:2 किमी मार्च निकालकर राजभवन घेरेंगे, अमित शाह का इस्तीफा मांग रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment