Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Canada के Edmonton Gurdwara में अरदास के दौरान पेचकस से हमला, दो लोग घायल

    5 minutes ago

    1

    0

    (इंट्रो से एक शब्द हटाते हुये) टोरंटो, 22 अगस्त कनाडा में एडमंटन के एक गुरुद्वारे में शुक्रवार सुबह अरदास के दौरान 27 वर्षीय व्यक्ति ने दो लोगों पर पेचकस से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस यह पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है कि यह हमला घृणा के कारण किया गया या नहीं।यह घटना (स्थानीय समयानुसार) शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उत्तर-पूर्वी एडमंटन स्थित नानकसर सिख गुरुद्वारे में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरुद्वारे में दाखिल हुआ और उसने दरबार हॉल में जाने की कोशिश की लेकिन गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। एडमंटन पुलिस सेवा (ईपीएस) ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि इसके बाद झगड़ा बढ़ गया और आरोपी ने 75 एवं 51 वर्ष के दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया।ईपीएस के कार्यवाहक निरीक्षक एरिक स्टीवर्ट ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस की घृणा अपराध इकाई मामले की जांच कर रही है। ‘सीबीसी न्यूज’ की खबर के अनुसार, नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख टेंपल के उपाध्यक्ष जोरा ग्रेवाल ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि घटना के समय गुरुद्वारे में सुबह की अरदास हो रही थी और कई लोग मौजूद थे। पुलिस के अनुसार इस घटना में घायल हुए लोग श्रद्धालु हैं जबकि ग्रेवाल ने कहा कि इनमें एक व्यक्ति गुरुद्वारे का ग्रंथी और दूसरा व्यक्ति लंबे समय से वहां सेवा कर रहा एक स्वयंसेवक है।ग्रेवाल ने बताया कि गुरुद्वारे के अंदर मौजूद लोगों ने जब हथियारबंद व्यक्ति को बाहर निकालने की कोशिश की तो उसने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने ग्रंथी पर पेचकस से कई बार वार किए और इसके बाद बुजुर्ग स्वयंसेवक पर भी हमला किया। खबर के मुताबिक, दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी चोटें जानलेवा नहीं हैं।संदिग्ध भी घायल हुआ और उसे भी अस्पताल ले जाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Somalia में अगवा जहाजों के 22 Indian Sailors का मुद्दा भारत ने उठाया
    Next Article
    Pentagon ने Stars and Stripes के प्रधान संपादक और पत्रकार को पद से हटाया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment