Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam के पूर्व मंत्री Siddeque Ahmed का 63 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

    1 hour from now

    1

    0

    असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। उनके निजी सचिव एस. अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सिद्दीक अहमद ने श्रीभूमि जिले के बारोइग्राम स्थित अपने आवास पर सुबह करीब आठ बजे अंतिम सांस ली।उनके परिवार में पत्नी अनीमा बेगम, तीन बेटे और एक बेटी हैं। दक्षिण करीमगंज से चार बार कांग्रेस विधायक रहे अहमद लंबे समय से उपचार करा रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे अहमद ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के पहले कार्यकाल के दौरान ‘‘सरकार को समर्थन’’ दिया था, लेकिन वह कांग्रेस में बने रहे।इसके बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था और यह निलंबन अब तक जारी थ। अहमद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों के कल्याण को प्राथमिकता दी। शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े थे, लेकिन हमारा रिश्ता राजनीति से कहीं आगे था।जीवन के कठिन दौर में हम एक-दूसरे के साथ खड़े रहे और मुश्किलों का मिलकर सामना किया।’’ कांग्रेस प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने भी अहमद के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब भी उन्हें संगठन का हिस्सा मानती है और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi का रात्रिभोज, लेकिन Xi Jinping ने बनाई दूरी! आखिर क्यों नहीं पहुंचे चीनी राष्ट्रपति?
    Next Article
    ICAMPS 2026: रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए उन्नत सामग्री पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment