Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi का रात्रिभोज, लेकिन Xi Jinping ने बनाई दूरी! आखिर क्यों नहीं पहुंचे चीनी राष्ट्रपति?

    2 hours from now

    1

    0

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। यह रात्रिभोज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए नेताओं, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया गया था। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, शी जिनपिंग ने थकान और समय के अंतर के चलते रात्रिभोज में शामिल होने से दूरी बनाई।लंबी यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे थे चीनी राष्ट्रपतिशी जिनपिंग शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। लंबी विमान यात्रा के बाद उनका दिन कई अहम कूटनीतिक कार्यक्रमों से भरा रहा। जानकारी के मुताबिक, इसी वजह से वह काफी थके हुए थे।अबू धाबी के युवराज भी रात्रिभोज में नहीं पहुंचेअबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद भी रात्रिभोज में मौजूद नहीं थे। वह दिन में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद अपने देश के लिए रवाना हो गए थे।इसे भी पढ़ें: BRICS New Delhi Declaration में भारतीय विदेश नीति की दूरदर्शिता दिखी: Himanta Biswa Sarmaपुतिन समेत कई बड़े नेता रहे मौजूदप्रधानमंत्री मोदी के रात्रिभोज में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिक्स समूह के अन्य नेता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी रात्रिभोज में शामिल हुए।इसे भी पढ़ें: BRICS शिखर सम्मेलन के इतर मिले Narendra Modi और Anwar Ibrahim, व्यापार और सेमीकंडक्टर पर चर्चाशी जिनपिंग की गैरमौजूदगी क्यों रही चर्चा में?शी जिनपिंग का रात्रिभोज में शामिल न होना इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि उन्होंने दिन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक की थी और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, सूत्रों के अनुसार उनके रात्रिभोज से दूर रहने की वजह थकान और समय के अंतर को बताया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Arunachal Pradesh: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत
    Next Article
    Assam के पूर्व मंत्री Siddeque Ahmed का 63 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment