Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam में गरजे Amit Shah, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

    3 hours from now

    1

    0

    गृह मंत्री अमित शाह ने असम के सोनितपुर जिले की ढेकियाजुली विधानसभा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने असम की सुरक्षा, रोजगार और विकास को मुख्य मुद्दा बनाया। शाह ने जनता से अपील की कि वे केवल मुख्यमंत्री या मंत्री चुनने के लिए नहीं, बल्कि असम को घुसपैठियों से पूरी तरह मुक्त करने के लिए वोट दें।घुसपैठ पर क्या बोले शाहअमित शाह ने स्वीकार किया कि हालांकि पिछले दस वर्षों में नई घुसपैठ को रोकने में सफलता मिली है, लेकिन अभी भी कई अवैध लोग राज्य में मौजूद हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि अगर भाजपा तीसरी बार सत्ता में आती है, तो अगले पांच वर्षों में हर घुसपैठिए की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा। शाह ने कहा कि ये घुसपैठिए असम के युवाओं के रोजगार और संसाधनों पर अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Election 2026: भारी भरकम वादों के साथ चुनावी मैदान में उतरे Thalapathy Vijayशाह ने आतंकवाद मुक्त असम का दावा कियाकांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में असम ने केवल बम धमाके और हिंसा देखी थी। इसके विपरीत, पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने असम को आतंकवाद से मुक्त किया है और लगभग 10,000 युवाओं को हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने में मदद की है। उन्होंने कहा कि आज का असम शांति और बड़ी इंडस्ट्रीज की ओर बढ़ रहा है।शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र कियाशाह ने देश की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के समय पाकिस्तान से आतंकी आकर धमाके करते थे, लेकिन अब मोदी सरकार है। उन्होंने उरी के बाद 'सर्जिकल स्ट्राइक', पुलवामा के बाद 'एयर स्ट्राइक' और पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे आतंकियों का सफाया किया गया। उन्होंने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई से सवाल किया कि क्या वे घुसपैठियों के साथ खड़े हैं या उनके खिलाफ। इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat में West Asia Crisis पर PM Modi का राष्ट्र को संदेश, बोले- इस संकट को मिलकर हराएंगेअसम के महापुरुषों का सम्मानअमित शाह ने गोपीनाथ बोरदोलोई और भूपेन हजारिका जैसे असम के दिग्गजों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बोरदोलोई जी ने असम को पूर्वी पाकिस्तान में मिलने से बचाया था, फिर भी कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। यह सम्मान उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मिला। इसी तरह 'भूपेन दा' को भी मोदी सरकार ने ही भारत रत्न से सम्मानित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel US Iran War LIVE: ईरान ने अमेरिका के हवा में ईंधन भरने वाले 10 एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया
    Next Article
    बेटे की मौत के बाद बहू से गुजारा भत्ता मांग सकते हैं सास-ससुर? Allahabad HC ने कहा- नहीं!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment