Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतीक के बेटे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, लीवर-लंग्स फटे:पसलियां टूटीं, 23 चोटों से अबान की मौत; लाश देखकर भाई फूट-फूटकर रोया

    21 hours ago

    1

    0

    झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान (21) के शव पर 23 चोटें मिली हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि तेज टक्कर से उसके लीवर, लंग्स और शरीर की तिल्ली (Spleen) फट गई। पसलियां भी टूट गई थीं। शरीर के अंदर ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हुई। वहीं, कार में अबान की सीट के पीछे बैठे उसके साथी सोनू की मौत सिर की हड्डी टूटने से हुई। उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर मिला। गुरुवार रात 11:30 बजे झांसी मेडिकल कॉलेज में दोनों का 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। अबान का बड़ा भाई अहजम पोस्टमॉर्टम हाउस के अंदर पहुंचा। भाई अबान का शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगा। रिश्तेदारों ने उसे संभाला। इसके बाद उसने पुलिस से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मांगी। अफसरों ने बाद में रिपोर्ट देने की बात कही। पोस्टमॉर्टम के बाद अहजम ने रिश्तेदारों के साथ दोनों शवों को एक ही एंबुलेंस में रखवाया। रात 12 बजे शव लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। आज दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरुवार को अबान झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में उसके साथ चार दोस्त थे। झांसी से 70 किमी पहले पूंछ इलाके में हाईवे पर उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और सोनू की मौत हो गई। जबकि उसके 3 दोस्त उमर अहमद, मोहम्मद जैद और फारुक अहजम घायल हो गए। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. रजनीश ने कहा- दोनों की मौत एक्सीडेंट में आई चोटों की वजह से हुई है। पहले अबान के शव का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद सोनू के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। डॉ. पंकज मुसतारिया, डॉ. जिया जफर के साथ मिलकर दोनों का पोस्टमॉर्टम किया गया। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए- अबान के शरीर में अंदरूनी चोटें इतनी कि मुंह में भर गया खून अबान कार की आगे वाली सीट पर बैठा था। कार उसका साथी जैद चला रहा था, जबकि अबान के पीछे सोनू बैठा था। करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही कार उसी तरफ डिवाइडर से टकराई, जिस तरफ अबान बैठा था। यही वजह रही कि उसे सबसे ज्यादा चोटें आईं। टक्कर के कुछ देर बाद अबान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सबसे पहले पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी दीपक यादव ने बताया- मैं शोर सुनकर मौके पर पहुंचा। देखा तो कार सवार तड़प रहे थे। मैंने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद एक घर से सब्बल (लोहे की रॉड) लेकर आया और दरवाजा तोड़ा। सबसे पहले एक युवक को बाहर निकाला। उसके शरीर में अंदरूनी चोटें थीं और मुंह में खून भरा था। उसने कहा- मेरा नाम अबान है, मुझे बचा लो। इतना कहते ही वह बेहोश हो गया। सीट और बोनट के बीच फंसा था अबान दीपक ने बताया- अतीक का बेटा सीट और बोनट के बीच बुरी तरह फंसा हुआ था। उसके हाथ-पैर टूटकर मुड़ गए थे। सिर पर भी गंभीर चोट आई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 7 फीट हवा में उछल गई। कार के टुकड़े करीब 40 फीट तक हाईवे पर बिखर गए। कार का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अबान के बड़े भाई ने पुलिस में शिकायत दी एक्सीडेंट में अबान की मौत की सूचना पर बड़ा भाई अहजम प्रयागराज से झांसी पहुंचा। सबसे पहले उसने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस से जानकारी ली। इसके बाद झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा और तीनों घायलों से मिला। अहजम के पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम कराया। अहजम ने पुलिस को तहरीर भी दी है। इस आधार पर पुलिस केस दर्ज कर सकती है। मृतक सोनू कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा था सोनू के जीजा ने बताया कि वह ट्रेलर चलाने का काम करता था। कुछ दिन पहले ही दुबई से घर लौटा था। यहां भी ट्रेलर चलाता था, लेकिन कांवड़ यात्रा के चलते फिलहाल काम बंद था। अब अतीक के 5 में से 3 बेटे ही बचे अतीक अहमद के 5 बेटे थे। अबान सबसे छोटा था। एक बेटा असद 2023 में झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। अब तीन बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल और दूसरा अली झांसी जेल में बंद है। जबकि अबान से बड़ा अहजम अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। वह झांसी पहुंचा है। लाश देखकर बोला- मिट्टी में भाइयों को आने दिया जाए। प्रयागराज में फरवरी 2023 को वकील उमेश पाल की हत्या की गई थी। इस मामले में गुजरात जेल में बंद अतीक और बरेली जेल से उसके भाई अशरफ को प्रयागराज पेशी पर लाया गया था। वहां 15 अप्रैल 2023 को अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी। अबान की मां शाइस्ता 50 हजार की इनामी, फरार चल रही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन 2023 से फरार है। उस पर 50 हजार का इनाम है। 6 केस हैं। शाइस्ता बेटे असद के एनकाउंटर और पति अतीक की हत्या के बाद दोनों के जनाजे में नहीं पहुंची थी। अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार चल रही है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या शाइस्ता अबान के जनाजे में शामिल होगी। पुलिस कस्टडी में हुई थी हत्या प्रयागराज में फरवरी 2023 को वकील उमेश पाल की हत्या की गई थी। इस मामले में गुजरात जेल में बंद अतीक और बरेली जेल से उसके भाई अशरफ को प्रयागराज पेशी पर लाया गया था। वहां 15 अप्रैल 2023 को अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी। अतीक की पत्नी शाइस्ता अभी फरार है। यह खबर भी पढ़िए…. अतीक अहमद के 21 साल के बेटे की मौत: कार डिवाइडर से टकराई, आखिरी शब्द- मुझे बचा लो; झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह 5 बजे प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में अबान के साथ उसके 4 दोस्त थे। यह खबर भी पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर का बलिया में अंतिम संस्कार:बेटे ने मुखाग्नि दी, अंतिम यात्रा में 20 हजार लोग पहुंचे, ‘अमर रहें’ के नारे लगाए
    Next Article
    लखनऊ में चंद्रशेखर बोले- बैलेट पेपर लाओ, EVM हटाओ:पसीना गिरा तो क्रांति होगी, कांशीराम-पासवान को नहीं भूल सकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment