Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चंद्रशेखर बोले- बैलेट पेपर लाओ, EVM हटाओ:पसीना गिरा तो क्रांति होगी, कांशीराम-पासवान को नहीं भूल सकता

    13 hours ago

    1

    0

    नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ में शुक्रवार को देश के चुनावी सिस्टम पर सवाल उठाए। उन्होंने ईको गार्डन में आयोजित ‘मंडल चेतना जन आंदोलन’ में ‘बैलेट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ, EVM हटाओ’ का नारा लगाया। प्रदेशभर से आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जहां-जहां आपका पसीना पड़ेगा, वहां क्रांति के बीज पैदा होंगे। आप लोग किसी भी हाल में मत घबराना। जब तक मंडल कमीशन पूरी तरह से लागू नहीं होता, पिछड़े वर्ग को उसका आरक्षण नहीं मिलता, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। चंद्रशेखर बोले- पूर्व पीएम वीपी सिंह को भारत रत्न मिले चंद्रशेखर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह जी ने पिछड़े समाज को आगे लाने का काम किया। मेरी सरकार से मांग है कि वीपी सिंह को भारत रत्न मिलना चाहिए। आज जो संवैधानिक व्यवस्था है, वह सब कांशीराम और रामविलास पासवान जैसे लोगों के संघर्षों की वजह से है। मैं उन्हें कभी नहीं भूल सकता। 2 तस्वीरें देखिए… पूर्व IPS बोले- पिछड़े वर्गों को आधा आरक्षण भी नहीं मिल रहा पूर्व IPS और आजाद समाज पार्टी के हाथरस के प्रभारी आदित्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत तक आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन इसका आधा भी उन्हें नहीं मिल पा रहा। आरक्षण के प्रावधान का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। इस दौरान बसपा के पूर्व विधायक बाल गोविंद राजवंशी ने आजाद समाज पार्टी ज्वाइन की। आजाद समाज पार्टी के कार्यक्रम की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतीक के बेटे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, लीवर-लंग्स फटे:पसलियां टूटीं, 23 चोटों से अबान की मौत; लाश देखकर भाई फूट-फूटकर रोया
    Next Article
    95 साल की सोन देवी कांवड़ यात्रा पर निकलीं:पालकी में बैठकर हरिद्वार से लौट रही हैं, 35 पोते बारी-बारी कंधा दे रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment