Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतीक के शूटर के रिश्तेदार ने की फायरिंग:गांव में दहशत फैलाने के लिए वारदात, असलहा-कारतूस संग पुलिस ने पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    माफिया अतीक अहमद के शूटर आबिद के रिश्तेदार अरशद ने बुधवार शाम पुरामुफ्ती के उमरी गांव में हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। उसने एक के बाद एक चार फायर दागे जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे असलहा और कारतूस के साथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया है जहां पूछताछ हा की जा रही है। घटना शाम 5:30 के करीब की है। बताया जा रहा है कि अरशद ने अचानक असलहे से फायरिंग करना शुरू कर दिया। उसने हवा में गोलियां दागी, जिसके बाद गांव के लोग सहम गए। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे असलहे के साथ पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से कारतूस भी बरामद हुए। एसीपी अजयेंद्र यादव ने बताया कि एक युवक को असलहे व कारतूस के साथ पकड़ा गया है उससे पूछताछ की जा रही है। आबिद के भाई माजिद का साला है अरशद अरशद पुरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है और माफिया अतीक अहमद के शूटर आबिद के भाई माजिद का साला है। माजिद खुद भी पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। अरशद पर एक दिन पहले उमरी गांव के ही रहने वाले डेरी संचालक मोहम्मद कमरुल ने हमला करने और पांच लाख रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। कमरुल का कहना है कि फिलहाल इस मामले में अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उसका यह भी कहना है कि बुधवार को अरशद ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गर्ल्स हॉस्टल में खाने से छात्रा हुई बेहोश:मेस में खाना खाने से अचानक बिगड़ी तबीयत, नाराज छात्राओं ने प्रोवोस्ट का किया घेराव
    Next Article
    घाटमपुर से नौबस्ता जा रही महिला से ऑटो में लूट:नशीला पदार्थ सुंघाकर 5 लाख के जेवर छीने, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment