Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतीक के शूटर के रिश्तेदार समेत तीन गिरफ्तार:प्रयागराज में एक दिन पहले हवा में गोलियां दागकर फैलाई थी दहशत

    2 hours ago

    1

    0

    माफिया अतीक अहमद के शूटर आबिद के रिश्तेदार अरशद और उसके दो साथी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। एक दिन पहले उन पर पुरामुफ्ती के उमरी गांव में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने व इससे पहले डेरी संचालक से रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। पुलिस का दावा है कि उन्हें तमंचा-कारतूस संग गिरफ्तार किया गया। हत्या के प्रयास समेत पहले से दो मुकदमे अरशद उमरी पूरामुफ्ती का रहने वाला है और अतीक अहमद के शूटर आबिद के भाई माजिद का साला है। माजिद भी अतीक के आईएस-227 गैंग का सदस्य है। उसके साथी सादान व मो. अशरफ भी उमरी के रहने वाले हैं। अरशद पर दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनमें से एक हत्या का प्रयास और दूसरा हाल ही में एयरपोर्ट थाने में लिखा गया मारपीट व अन्य धाराओं का मुकदमा है। इसके अलावा सादान बम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के अलावा हत्या के मुकदमे में भी आरोपी है। उधर तीसरा आरोपी अशरफ गोहत्या के मामले में नामजद है। अरशद को बुधवार शाम ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि 5:30 के करीब उसने दहशत फैलाने के लिए गांव में ही हवा में गोलियां दागी। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे असलहे के साथ पकड़ लिया था। तलाशी में उसके पास से कारतूस भी बरामद हुए। रंगदारी मांगने का भी लगा था आरोप अरशद पर फायरिंग की घटना से एक दिन पहले उमरी गांव के ही रहने वाले डेरी संचालक मोहम्मद कमरुल ने हमला करने और पांच लाख रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। कमरुल का कहना है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कमरुल का यह भी आरोप है कि उसे खौफजदा करने के लिए ही अरशद ने फायरिंग की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी:मसाले और तेल के नमूने लिए; राई कुरिया, मिर्च पाउडर, तेल सीज
    Next Article
    प्रयागराज में मां ने बेटे के सामने की खुदकुशी:नैनी के काजीपुर में फंदे से लटका मिला शव, पति से हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment