Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मां ने बेटे के सामने की खुदकुशी:नैनी के काजीपुर में फंदे से लटका मिला शव, पति से हुआ था विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के नैनी काजीपुर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह एक 27 वर्षीय विवाहिता ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे के सामने मकान के ऊपरी तल पर कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर गले में डालकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त कमरे में डेढ़ साल बेटा जमीन पर रोता रहा और वह फंदे से लटक गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य ऊपर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद सूचना युवती के पति को दी। सूचना पर पति पहुंचा और फिर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। घरवालों के सामने लिखापढ़ी के पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। घर में पति से हुआ था विवाद बुधवार की सुबह पति शिव दर्शन पटेल अपने काम पर जाने के लिए तैयार था। वह पत्नी सविता से टिफिन मांगने लगा। उस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पति वहां से काम पर चला गया। करीब 11 बजे पति को कंपनी के फोन पर सूचना मिली कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली हैं। इसके बाद वह वहां से भागते हुए घर पहुंचा और देखा तो सविता पंखे के सहारे फंदे से लटक रही थी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस भी पहुंच के जांच पड़ताल शुरू कर दी। सुसाइड से पहले पति के साथ बनाया वीडियो सविता ने सुसाइड से पहले अपने पति के साथ कमरे में बैठकर एक वीडियो भी बताया था। जिसमें वह अपने पति से कह रही थी कि मैं फांसी लगा लूंगी। सविता अपने ससुराल वालों से अलग मकान के ऊपरी तल पर एक कमरे में रहती थी। पति ने बताया कि वह अक्सर अलग किराए का कमरा लेकर रहने को बात करती थी। हमेशा इसी बात को लेकर झगड़ा भी होता था। लेकिन कभी यह नहीं बताया कि अलग कमरा लेकर रहने का कारण क्या है। अब जानिए पूरी घटनाक्रम प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मूसा पुर गांव की रहने वाली सविता 27 वर्ष पुत्र मोती लाल पटेल की शादी नैनी काजीपुर मोहल्ले के रहने वाली शिव दर्शन पटेल पुत्र प्रेम चंद्र पटेल के साथ तीन साल पहले पूरी रीति रिवाज से हुई थीं। सविता का डेढ़ साल का बेटा अयांश भी है। पति शिव दर्शन औद्योगिक थाना क्षेत्र के डेज मेडिकल के समीप एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति शिव दर्शन और सविता के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। सविता अक्सर पति से झगड़ा करती थी कि किराए का कमरा लेकर अलग रहो। लेकिन पति पूछता था कि खुद का मकान होने का बाद भी किराए का कमरा क्यों लें। पति शिव दर्शन ने बताया कि परिवार में विवाद के कारण सविता अलग रहने लगी थी। ऊपर कमरे में ही रहते थें। आपस में भी कभी कभी विवाद होता था। लेकिन यह नहीं पता था कि वह खुदकुशी कर लेगी। घटना की जानकारी जब मिली तो घरवालों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल फॉरेनर्स टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहित मायके वालों को जानकारी दे दी गई है। नैनी इंस्पेक्टर ब्रज किशोर गौतम ने बताया कि विवाहिता के सुसाइड करने की सूचना मिलने पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतीक के शूटर के रिश्तेदार समेत तीन गिरफ्तार:प्रयागराज में एक दिन पहले हवा में गोलियां दागकर फैलाई थी दहशत
    Next Article
    संभल कल्कि नगरी में 300 टन होली का रंग बना:संभल में 40% भगवा रंग की डिमांड बढ़ी, 80 टन तैयार हुआ भगवा रंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment