Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अटाला मस्जिद अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई:कोर्ट ने अतिक्रमणकारियों की सूची मांगी, अगली सुनवाई 12 मार्च को

    9 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर की अटाला मस्जिद के बाहर अतिक्रमण कर बनी दुकानों के मामले में सुनवाई की। चीफ जस्टिस भंसाली और जस्टिस क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने अतिक्रमणकारियों की सूची मांगी है। इस मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी। यह सुनवाई हिंदू स्वराज वाहिनी के अध्यक्ष संतोष मिश्रा द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर हुई। हिंदू स्वराज वाहिनी के अधिवक्ता देवांश मिश्रा ने बताया कि चीफ जस्टिस ने मामले की सुनवाई करते हुए अतिक्रमण करने वालों की सूची मांगी है, जिससे अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सुनवाई के दौरान संतोष मिश्रा भी अदालत में मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि अटाला मस्जिद से संबंधित एक मुकदमा दीवानी न्यायालय में भी चल रहा है। हिंदू स्वराज वाहिनी ने मस्जिद को अटला देवी का मंदिर बताते हुए हिंदुओं को उसमें प्रवेश और पूजा-पाठ की अनुमति मांगी है। संगठन ने अटाला देवी मंदिर के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने और बाहर दुकानें बनाकर अतिक्रमण करने का आरोप भी लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AIMIM अध्यक्ष शौकत अली बोले- 14 बच्चे पैदा करें:मुजफ्फरनगर में कहा- देश की आबादी बढ़ने से मजबूत होगा भारत, चीन का दिया उदाहरण
    Next Article
    संभल में AQI 195, स्वास्थ्य के लिए अस्वस्थ:बर्फीली हवाओं के बीच न्यूनतम 10 डिग्री, कोहरा न होने के बाद भी ट्रेनें लेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment