Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतिम संस्कार में मधुमक्खियों का हमला, पांच लोग घायल:एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती, हादसे में मृतक का बेटा भी घायल

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई, जहां अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में मृतक के बेटे समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर भर्ती कराया गया। घटना से अंतिम संस्कार में शामिल लोगों में अफरा तफरी मच गई। अंतिम संस्कार के लिए जाते समय हुआ हमला बकेवर क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी 19 वर्षीय लवकुश पुत्र स्वर्गीय उपेन्द्र सिंह अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के साथ टकरूपुरा घाट जा रहा था। बताया गया है कि उपेन्द्र सिंह की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे परिजन ट्रॉली में बैठकर चकरनगर रोड स्थित टकरूपुरा घाट अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। उसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने ट्रॉली में बैठे लोगों पर हमला कर दिया। पांच लोग हुए घायल, मची अफरा तफरी अचानक हुए इस हमले से वहां अफरा तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के डंक से लवकुश के अलावा गांव के पुष्पेंद्र, नंदू, नरेश और शिववीर भी घायल हो गए। सभी को कई जगह डंक लगने से हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए लखना के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लवकुश की हालत ज्यादा खराब होने लगी। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज शुरू किया गया और करीब साढ़े तीन बजे उसे भर्ती कर लिया गया। पिता की मौत के बाद परिवार पर टूटा दूसरा संकट लवकुश के चचेरे भाई अंकित ने बताया कि लवकुश अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। पिता की मौत से परिवार पहले ही गहरे सदमे में था। ऐसे में अंतिम संस्कार के दौरान हुई इस घटना से परिजन और ग्रामीण भी घबरा गए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की शूटर मानसी को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिलेगा सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकीं है दो पदक
    Next Article
    सुल्तानपुर का शादाब हत्याकांड, चार आरोपी दोषी करार:प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, 11 मार्च को सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment