Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला पंचायत बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा:सड़क, पेयजल और स्वच्छता पर जोर, जनप्रतिनिधियों की समस्याएं जल्द सुलझाने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    जिला पंचायत बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा 42.5 करोड़ की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों का होगा विकास, सड़क, पेयजल और स्वच्छता पर जोर अयोध्या जिला पंचायत की बैठक शनिवार को पंचायत भवन स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित सभी जिला पंचायत सदस्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 42.5 करोड़ के बजट को स्वीकृति मिली है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास किया जाएगा। बैठक में जनपद के पंचायत क्षेत्रों में कराए जा रहे विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सदस्यों को योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और विकास कार्यों से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई। सड़क, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि पंचायत क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं और विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे। अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और संवाद बनाए रखते हुए कार्यों को आगे बढ़ाया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सदस्यों के सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:केशव के हेलिकॉप्टर में धुआं भरा, इमरजेंसी लैंडिंग, अखिलेश बोले- मायावती को PM देखना चाहता था, फोटो खींचने पर लात-घूसे चले
    Next Article
    दोस्त ने 10 लाख सुपारी देकर कराई डॉक्टर की हत्या:बिजनौर में 6 महीने पहले की प्लानिंग, एडवांस में दिए 2.20 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment