Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पूर्व पार्षद के बेटे को मारी गोली:चचेरी बहन की शादी के कार्ड बंटाने निकला था युवक, हमलवारों ने पीछे से मार दी गोली

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी के मऊरानीपुर कस्बे में शनिवार को दिनदहाड़े गोलीकांड से सनसनी फैल गई। बाइक से जा रहे पूर्व पार्षद के बेटे को बदमाशों ने पीछे से तमंचे से गोली मार दी। पीठ में गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मऊरानीपुर भेजा गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल सतीश श्रीवास (40) पुत्र अशोक श्रीवास निवासी मोहल्ला नई बस्ती, मऊरानीपुर शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मोटरसाइकिल से चौक दमेला से अपने घर की ओर जा रहा था। सतीश अपने चाचा की बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही सतीश शिशु मंदिर के पास पहुंचा, पीछे चल रही बाइक पर बैठे एक युवक ने तमंचा निकालकर सतीश की पीठ से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही सतीश बाइक से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। सरेआम गोली चलने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इधर मेडिकल कॉलेज पहुंचे एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं, घायल सतीश श्रीवास की हालत नाजुक बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोस्त ने 10 लाख सुपारी देकर कराई डॉक्टर की हत्या:बिजनौर में 6 महीने पहले की प्लानिंग, एडवांस में दिए 2.20 लाख
    Next Article
    सांसद खरवार ने दिशा बैठक की समीक्षा की:सोनभद्र में योजनाओं के क्रियान्वयन में कमियां मिलने पर रिपोर्ट मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment