Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अटारी बॉर्डर पर 27 सिख श्रद्धालुओं को रोका:BSF ने लिस्ट में नाम न होने का दिया हवाला, बैसाखी मनाने पाकिस्तान जा रहा जत्था

    6 hours ago

    1

    0

    बैसाखी मनाने के लिए देश से लगभग 2840 सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। इस दौरान 27 श्रद्धालुओं को अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ ने रोक लिया। अधिकारियों के अनुसार, जिन श्रद्धालुओं को रोका गया, उनके नाम अभी तक अप्रूवल लिस्ट में शामिल नहीं थे। बीएसएफ ने स्पष्ट किया कि जब तक उच्च अधिकारियों से मंजूरी नहीं मिलती, तब तक उन्हें पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। ये श्रद्धालु बैसाखी मनाने के साथ पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुधामों के दर्शन करने जा रहे हैं। उन्हें 10 दिनों का वीजा दिया गया है मोगा से आए जसविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे 1799 सोसाइटी से जुड़े हुए हैं और उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज और वीज़ा मौजूद हैं। उन्होंने कहा, “जब हमारा वीज़ा लग चुका है, तो हमें रोकने का कोई जायज कारण नहीं है। यह एक प्रशासनिक कमी है, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है।” 19 अप्रैल को भारत लौटेगा जत्था एसजीपीसी ने 1795 वीजा के लिए आवेदन भेजे थे, जिनमें से 1763 को वीजा जारी किया गया। यह जत्था धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद 19 अप्रैल को भारत लौटेगा। अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी यात्रा 10 दिनों की होगी। खालसा सृजना दिवस (बैसाखी) पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए विभिन्न कमेटियों के श्रद्धालु गए हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से 409, हरियाणा कमेटी से 255 और एसजीपीसी से 1763 श्रद्धालुओं को वीजा मिला है, जिससे कुल 2840 श्रद्धालु पाकिस्तान जा रहे हैं। करतारपुर साहिब का मार्ग खोलने की मांग श्रद्धालुओं ने सरकारों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोगों को वीजा जारी किए जाएं और करतारपुर साहिब का मार्ग खोला जाए।उन्होंने पाकिस्तान द्वारा लगाए गए 20 डॉलर के शुल्क को खत्म करने की भी मांग की। जिन श्रद्धालुओं को वीजा नहीं मिला, उनमें निराशा भी देखी गई। 14 अप्रैल को खालसा सृजना दिवस एसजीपीसी के सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने बताया कि 14 अप्रैल को खालसा सृजना दिवस मनाया जाएगा और इसी संबंध में यह जत्था पाकिस्तान भेजा गया है। उन्होंने पुष्टि की कि 1795 पासपोर्ट भेजे गए थे, जिनमें से 32 रद्द हुए और 1763 श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति-पत्नी और 22 दिन के मासूम की संदिग्ध मौत, लाश के पास मिला हथौड़ा
    Next Article
    यूपी SIR फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ नाम कटे:बृजेश पाठक की सीट पर सबसे ज्यादा 34% नाम कटे; ऐसे चेक करें अपना नाम

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment