Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी SIR फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ नाम कटे:बृजेश पाठक की सीट पर सबसे ज्यादा 34% नाम कटे; ऐसे चेक करें अपना नाम

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी। यूपी में वोटर्स की संख्या 13% घटकर 13.39 करोड़ हो गई है। फाइनल लिस्ट से 2.04 करोड़ नाम कटे हैं। 84 लाख नए नामों को जोड़ा गया है। SIR से पहले अक्टूबर 2025 में यूपी में कुल 15.44 करोड़ वोटर्स थे। पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद यह आंकड़ा 12.55 करोड़ हो गया था। इसमें 2.89 करोड़ लोगों के नाम कटे थे। पहले ड्राफ्ट लिस्ट से जो नाम कटे थे, उसमें 84 लाख नामों को लिस्ट में जोड़ा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.14 लाख मतदाता कम हुए हैं। प्रयागराज में 8.26 लाख, कानपुर नगर में 6.87 लाख, आगरा में 6.37 लाख और गाजियाबाद में 5.74 लाख मतदाता कम हुए हैं। प्रतिशत के लिहाज से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की कैंट विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 34.18% वोटर कम हुए हैं। संख्या के हिसाब से देखें तो आईटी मंत्री सुनील शर्मा की साहिबाबाद विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 316484 मतदाता कम हुए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सुनील शर्मा सबसे अधिक मतों से जीते थे। अंतिम सूची voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर देखी जा सकती है। अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर के जरिए किया जा सकता है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.17 लाख नाम कटे अंतिम सूची में 13.39 करोड़ मतदाता अंतिम सूची में नाम कैसे चेक कर सकते हैं चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर राज्य और जिला चुनें। इसके बाद अपना विधानसभा क्षेत्र सिलेक्ट करें। अपना बूथ सिलेक्ट करें और सूची डाउनलोड कर लें। यूपी SIR की पूरी प्रक्रिया को समझ लीजिए… SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी। 4 नवंबर से गणना शुरू हुई। पहले गणना फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले 11 दिसंबर और फिर 25 दिसंबर किया गया। पहले ड्राफ्ट रोल 31 दिसंबर को प्रकाशित होना था, जिसे 15 दिन बढ़ाकर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया गया। दावे-आपत्तियों की अवधि 6 फरवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दिया गया था। अंतिम सूची 10 अप्रैल को जारी की गई। यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अटारी बॉर्डर पर 27 सिख श्रद्धालुओं को रोका:BSF ने लिस्ट में नाम न होने का दिया हवाला, बैसाखी मनाने पाकिस्तान जा रहा जत्था
    Next Article
    प्रयागराज में IPS अंशिका और संभल SP का ग्रैंड रिसेप्शन:12 अप्रैल को सिविल लाइंस के होटल में होगा आयोजन, 29 मार्च को हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment