Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- भारत में हैं दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ

    3 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, 29 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ के अवसर पर वन्यजीव प्रेमियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार बाघ संरक्षण को मजबूत करने के लिए विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है। बाघ संरक्षण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को बधाई।भारत के लोगों को इस बात पर गर्व है कि दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत बाघ हमारे यहां है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर रहने की सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति से संचालित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम बाघ संरक्षण को मजबूत करने वाले विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आइशी घोष की गिरफ्तारी के प्रयास पर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही 40 मिनट के लिए स्थगित
    Next Article
    रीवा में कांग्रेस पदाधिकारी अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment