Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर Modi सरकार का नया फोकस, 'Yoga for Healthy Ageing' से देगी बड़ा संदेश

    15 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग पर ध्यान केंद्रित करना वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक प्राथमिकता वाले स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे को दर्शाता है, क्योंकि देश तेजी से बूढ़ी होती आबादी और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते बोझ से जूझ रहे हैं। इस साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में होगा, जिसकी थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ (योग फॉर हेल्दी एजिंग) होगी। जाधव ने कहा कि अब ध्यान सिर्फ़ जीवन प्रत्याशा बढ़ाने से हटकर स्वस्थ, अधिक सक्रिय और सम्मानजनक जीवन पर होना चाहिए। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम आज वैश्विक स्वास्थ्य प्राथमिकता वाले एक क्षेत्र को दिखाती है।’’ मंत्री ने कहा कि योग उम्र बढ़ने तक पूरे सफर में शारीरिक चुस्ती, मानसिक कुशलता, भावनात्मक संतुलन और स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक समग्रता प्रदान करता है। मेजबान शहर के तौर पर कोलकाता को चुनने पर ज़ोर देते हुए, उन्होंने कहा कि यह शहर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को प्रदर्शित करता है। जाधव ने कहा, ‘‘मेजबान शहर के तौर पर कोलकाता को चुनना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कोलकाता भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक विरासत को दिखाता है, जो इसे योग को शाश्वत परंपरा के तौर पर दिखाने के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।’’ उन्होंने कहा कि दुनिया एक बड़ा जनसांख्यिकीय बदलाव देख रही है, जिसमें बुज़ुर्गों की आबादी तेजी से बढ़ रही है, जबकि तनाव से जुड़ी बीमारियां, गैर-संचारी रोग और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। मंत्री के अनुसार, योग एक आसान, सुलभ और सस्ता समाधान देता है जो चलने-फिरने, लचीलेपन, मानसिक मज़बूती और पूरी सेहत को बढ़ावा देता है। जाधव ने कहा, ‘‘इस थीम के जरिए, हम नागरिकों को योग को जिंदगी भर के अभ्यास के तौर पर अपनाने के लिए बढ़ावा देना चाहते हैं जो स्वस्थ और सक्रियता के साथ उम्र बढ़ने में मदद करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रत्येक बुजुर्ग नागरिक को स्वस्थ और गरिमापूर्ण वृद्धावस्था के लिए योग को एक साथी के तौर पर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।’’ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए आयुष मंत्रालय की तैयारियों पर, आयुष मंत्री ने कहा कि जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, संस्थागत साझेदारी, सामुदायिक संपर्क गतिविधियां और 100 दिन की उल्टी गिनती के साथ मंत्रालय ने व्यापक तैयारी की है। इस साल योग दिवस में ‘योग 365’ पहल की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘योग 365 को योग को एक दिन के आयोजन से पूरे साल चलने वाले आंदोलन में बदलने के लिए डिजाइन किया गया है। लगातार जुड़ाव, प्रशिक्षण कार्यक्रम और जन भागीदारी पहल के जरिए ‘योग 365’ नागरिकों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में योग को शामिल करने के लिए बढ़ावा देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu में शराब सिंडिकेट पर चला हथौड़ा, 3600 करोड़ की वसूली बंद
    Next Article
    Viral Video: ये है Future Star, नैनीताल के नन्हे जादूगर के मुरीद हुए Anand Mahindra

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment