Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिकारियों पर भड़के मंत्री, जमकर लगाई क्लास:मुजफ्फरनगर में पूछा- 288 लोग मिले तो रिपोर्ट शून्य क्यों, कहा- न कानून की जानकारी, न सही सर्वे

    10 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के विकास भवन में शुक्रवार को हुई बैठक का एक वीडियो सामने आया है। इसमें राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना अधिकारियों और कर्मचारियों पर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं। बैठक में 288 लोगों के चिन्हित होने के बावजूद ‘शून्य’ रिपोर्ट भेजे जाने का मुद्दा प्रमुख रहा। मंत्री ने पूछा- 288 लोग मिले तो शून्य रिपोर्ट क्यों भेजी? वीडियो में मंत्री एक महिला अधिकारी से सर्वे के बारे में सवाल करते दिखाई देते हैं। अधिकारी बताती हैं कि टीम के साथ सर्वे कराया गया था और इसमें 288 लोग चिन्हित किए गए थे। इस पर मंत्री पूछते हैं कि जब सर्वे में 288 लोग चिन्हित हुए तो फिर ‘शून्य’ रिपोर्ट क्यों भेजी गई? इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से मैनुअल स्कैवेंजर्स की परिभाषा भी पूछी। मंत्री ने सवाल किया कि जिले में कई ईओ मौजूद हैं तो सभी की रिपोर्ट ‘शून्य’ कैसे आ गई? उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि संबंधित कानून की जानकारी होना जरूरी है और सर्वे भी सही तरीके से कराया जाना चाहिए। बोले- लापरवाही से पात्र लोग योजनाओं से वंचित हो सकते हैं मंत्री अधिकारियों से यह कहते नजर आते हैं कि उनकी लापरवाही के कारण पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए सरकार की ओर से अनुदान, ट्रेनिंग और ऋण जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए और सफाई कर्मचारियों से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरती जाए। वेतन, क्लेम और मृतक आश्रितों की नियुक्ति का मुद्दा उठाया मंत्री ने सफाई कर्मचारियों से जुड़े मामलों को लेकर ईओ को भी फटकार लगाई। वीडियो में वह कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने, कर्मचारी की मृत्यु के बाद क्लेम और मृतक आश्रितों को नौकरी नहीं मिलने जैसे मुद्दे उठाते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि किसी सफाई कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। मृतक आश्रितों की नियुक्ति के मामले में उन्होंने कहा कि कर्मचारी का बेटा या बेटी पढ़ा-लिखा है तो उसकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर नौकरी दी जानी चाहिए। सुपरन्यूमरेरी व्यवस्था लागू करने की बात मंत्री ने कहा कि शासनादेश के मुताबिक यदि संबंधित पद उपलब्ध नहीं है तो सुपरन्यूमरेरी व्यवस्था का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से सफाई कर्मचारियों से जुड़े मामलों में शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के मिनट्स में निर्देश दर्ज कराने को कहा वीडियो के अंत में मंत्री अधिकारियों से अपने निर्देशों को बैठक के मिनट्स में दर्ज करने और सभी ईओ को उनका पालन सुनिश्चित कराने की बात कहते नजर आते हैं। बैठक में मैनुअल स्कैवेंजिंग के साथ सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई से जुड़े कर्मचारियों की स्थिति को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी मांगी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपोत्सव में फिर टूटेगा रिकॉर्ड, अयोध्या में तैयारियां तेज:राम की पैड़ी पर काम में देरी से नाराज हुए अपर मुख्य सचिव; रात-दिन काम के निर्देश
    Next Article
    बहराइच में चाचा-भतीजे की मौत:नानपारा में बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी, 4 महीने पहले हुई थी युवक की शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment