Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीपोत्सव में फिर टूटेगा रिकॉर्ड, अयोध्या में तैयारियां तेज:राम की पैड़ी पर काम में देरी से नाराज हुए अपर मुख्य सचिव; रात-दिन काम के निर्देश

    10 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने राम की पैड़ी समेत विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद आयुक्त सभागार में मंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। राम की पैड़ी पर निर्माण कार्यों में देरी मिलने पर अपर मुख्य सचिव ने यूपीपीसीएल के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने नगर विकास विभाग से जुड़े सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कराने के निर्देश दिए। कहा कि जरूरत के अनुसार दिन-रात काम कराया जाए, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। घाटों पर बढ़ेगी श्रद्धालुओं की क्षमता अमृत अभिजात ने कहा कि इस बार दीपोत्सव में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर है। घाटों पर साधु-संतों और आम नागरिकों के बैठने की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों को दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ने की तैयारी है। पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर एक और बैठक होगी। इसमें दीपोत्सव की अंतिम रूपरेखा तय की जाएगी। घाटों की सफाई, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। हर साल बढ़ता गया दीपों का रिकॉर्ड अयोध्या का दीपोत्सव लगातार नए रिकॉर्ड बनाने के लिए देश-दुनिया में चर्चित रहा है। 2024 में 25 लाख से अधिक दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार उस वर्ष 25,12,585 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। वहीं दीपोत्सव-2025 में 26,17,215 दीप एक साथ जलाए गए, जो नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसी आयोजन में 2,128 साधकों और अर्चकों ने एक साथ सरयू आरती कर दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया। अब दीपोत्सव-2026 में पिछले रिकॉर्ड से आगे निकलने की तैयारी है। प्रशासन का फोकस केवल दीपों की संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि आयोजन में अधिक से अधिक अयोध्यावासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 18 टायरा ट्रक पलटा:झोपड़ी में सो रहा 10 साल का मासूम दबा, गुस्साए परिजनों ने किया पथराव
    Next Article
    अधिकारियों पर भड़के मंत्री, जमकर लगाई क्लास:मुजफ्फरनगर में पूछा- 288 लोग मिले तो रिपोर्ट शून्य क्यों, कहा- न कानून की जानकारी, न सही सर्वे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment