Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधीक्षण अभियंता ने बरनाहल बिजली घर का निरीक्षण किया:बेहतर आपूर्ति, शिकायत निवारण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी

    10 hours ago

    1

    0

    अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने गर्मी के मौसम में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बरनाहल बिजली घर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण की शुरुआत में अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बिजली घर के कंट्रोल रूम का दौरा किया। उन्होंने लॉग बुक, ट्रिपिंग रजिस्टर और शिकायत पंजिका की गहनता से जांच की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ बरनाहल सुधीर कुमार को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर ओवरलोड की समस्या है, वहां तत्काल क्षमता वृद्धि की जाए। उन्होंने बढ़ते बिजली भार के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं को रोकने को विभाग की प्राथमिकता बताया। इसके अतिरिक्त, जर्जर और ढीले एलटी लाइनों के तारों को शीघ्र बदलने और उनकी मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए गए, ताकि बार-बार होने वाले फॉल्ट से उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि टोल फ्री नंबर 1912 या स्थानीय स्तर पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद लाइन स्टाफ को मौके पर भेजा जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोहराया कि उपभोक्ता विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रवक्ता पद की परीक्षा 14 जून को होगी:देवरिया के 11 केंद्रों पर, नकलविहीन आयोजन के निर्देश
    Next Article
    संभल में बालिकाओं को योग, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण:राष्ट्रीय आर्य वीरांगना शिविर में सशक्तिकरण पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment