Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में किसान गोष्ठी एवं ऋण वितरण कार्यक्रम:डीएम सत्यप्रकाश बोले- संस्थागत ऋण से साहूकारों पर निर्भरता घटेगी

    5 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय और अग्रणी बैंक, ललितपुर द्वारा कल्याण सिंह सभागार में किसान गोष्ठी एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मंडल प्रमुख के.एल. बैरवा की अध्यक्षता में और जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि महिला सशक्तिकरण और किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने उपस्थित किसानों और महिलाओं से बैंकिंग सेवाओं का अधिकाधिक लाभ लेने, समय पर ऋण अदायगी करने तथा बेहतर क्रेडिट स्कोर बनाए रखकर कृषि एवं व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार करने का आह्वान किया। डीएम ने जोर दिया कि संस्थागत ऋण के माध्यम से ग्रामीण साहूकारों पर निर्भरता कम की जा सकती है और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है। पंजाब नेशनल बैंक के कार्यकारी निदेशक बीपी महापात्रा ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति तभी संभव है जब किसान एवं महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक किसानों के लिए कृषि ऋण, कृषि उपकरण वित्तपोषण, पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, वेयरहाउसिंग तथा स्वयं सहायता समूहों हेतु विभिन्न वित्तीय योजनाएं संचालित कर रहा है। महापात्रा ने किसानों को समय पर ऋण चुकाने की सलाह दी, जिससे अधिक से अधिक पात्र किसानों को ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि दोनों योजनाओं का संयुक्त वार्षिक प्रीमियम मात्र ₹456 है, जिसके माध्यम से परिवारों को महत्वपूर्ण वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होती है। मंडल प्रमुख के.एल. बैरवा ने बैंक के दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि किसान गोष्ठियों के माध्यम से बैंक का उद्देश्य किसानों एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों एवं कृषि आधारित गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण परिवार समृद्धि के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं, और पंजाब नेशनल बैंक इस दिशा में हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है। इस कार्यक्रम में 450 से अधिक किसानों एवं महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ, पंजाब नेशनल बैंक प्रधान कार्यालय से कार्यकारी निदेशक बी.पी. महापात्रा तथा कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक मुकेश चंद, अग्रणी जिला प्रबंधक हरीश कुमार , उप मंडल प्रमुख मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश पटेल, चित्रांशु, गौरव पटेल, गजेन्द्र पटेल, हेमंत कुमार,आरसेटी डारेक्टर, सतीशचन्द्र उपस्थित रहे । अग्रणी जिला प्रबंधक हरीश कुमार ने सभी का आभार जताया ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3200 करोड़ के अवैध लेनदेन में एक और अरेस्ट:गरीब-मजदूरों के दस्तावेजों पर कानपुर में खोली 13 कंपनियां, 323 करोड़ का अवैध ट्रांजेक्शन मिला
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:घर में 3 दिन सड़ती रही पिता की लाश, अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी से नाराज सपा का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment