Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MeitY का बड़ा कदम, अब DigiLocker App पर मिलेगा Electricity Bill, कागज का झंझट खत्म

    1 hour ago

    2

    0

    क्या आप भी आज तक कागज के बिजली बिल संभालकर रखते हैं? आपके घर में भी कागज वाला बिजली का बिल जरुर आता होगा। वैसे तो आजकल डिजिलॉकर का इस्तेमाल ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या मार्कशीट जैसे अन् दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं। लेकिन अब इसमें आपके घर का बिजली बिल भी शामिल हो गया है। असल में इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश की 68 प्रमुख बिजली वितरण कंपनियों को अब डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है। खासतौर पर उपभोक्ता अब अपना बिजली का बिल DigiLocker पर देख सकते हैं या फिर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे अब आप डिजिटल तौर पर दस्तावेज को संभाल पाएंगे और इसके साथ ही कई सरकारी और वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।  डिजिलॉकर पर मिलेगा बिजली बिल - इस नई सुविधा में आप अपने लेटेस्ट बिजली बिल को डिजिलॉकर पर एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए आपको सिर्फ संबंधित बिजली कंपनी और अकाउंट नंबर की जरुरत होगी। - इसमें लाखों उपभोक्ताओं को अपने बिल डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी।डिजिलॉकर पर बिजली बिल कैसे डाउनलोड करें? - सबसे पहले आप डिजिलॉकर को ओपन करें। यदि फोन नहीं है तो प्ले स्टोर से इसे इंस्टॉल करें या उसे अपडेट करें। - इसके बाद आप एप में लॉगइन करें। - फिर नीचे दिए गए सर्च विकल्प पर टैप करें।  - अब सर्च बार में इलेक्ट्रिसिटी बिल लिखें। - अपने राज्य के ऑप्शन पर जाएं और व्यू ऑल का चयन करें। - फिर इलेक्ट्रिसिटी बिल पर क्लिक करें। - अब अपना अकाउंट नंबर और संबंधित डिसकॉम चूज करें। - फिर Get Document पर टैप करें। - इसके बाद बिजली बिल स्क्रीन पर दिखाई देगा और डिजिलॉकर में सुरक्षित हो जाएगा। - यहां से फिर डाउनलोड कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखेंसबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि डिजिलॉकर पर बिजली बिल तभी आएगा, जब जिस व्यक्ति के नाम से अकाउंट लॉगइन होगा, जिसके नाम पर बिजली कनेक्शन और बिजली बिल जारी किया जाएगा। तभी सिस्टम संबंधित बिल को सफलतापूर्वक फेच कर पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tejas Mk1A प्रोजेक्ट को बड़ा झटका, HAL ने 'फ़र्ज़ी' रिपोर्ट देने वाली कंपनी पर FIR की
    Next Article
    बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुबहानल्लाह... वैभव सूर्यवंशी के बाद उनके छोटे भाई आशीर्वाद ने ठोका तूफानी शतक, पिता का सीना चौड़ा, Photos

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment