Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:महिलाओं ने विरोध किया, पुलिस कर्मियों ने संभाला, कब्जे हटाए गए

    5 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के कर्नलगंज तहसील प्रशासन ने आज शुक्रवार को देर शाम नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया है। नगर पालिका परिषद, पुलिस और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने कटरा बाजार मार्ग पर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त किए गए है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कुछ महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई का नेतृत्व उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने किया। उनके निर्देशन में राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद और पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्रवाई के दौरान सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। कई स्थानों पर दुकान के सामने टीनशेड, चबूतरे, बांस-बल्लियां और अन्य अवैध निर्माण सड़क तक फैले हुए थे, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण न हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बताया कि नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आम जनता को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना है कि लंबे समय से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मार्ग के एक तरफ अतिक्रमण के विरुद्ध की गयी कार्रवाई के बाद मार्ग एक तरफ चौड़ा और व्यवस्थित दिखाई दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे तथा नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना है कि लंबे समय से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मार्ग के एक तरफ अतिक्रमण के विरुद्ध की गयी कार्रवाई के बाद मार्ग एक तरफ चौड़ा और व्यवस्थित दिखाई दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे तथा नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिकंदरा थाने के चार पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज:हिरासत में रही महिला ने लगाए मारपीट के आरोप, कोर्ट ने खारिज की पुलिस की रिवीजन
    Next Article
    कानपुर में 3 दुकानों पर चला बुलडोजर:स्थानीय लोगों ने 'चेहरा देखकर' कार्रवाई का आरोप लगाया, भड़के क्षेत्रीय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment