Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता फारूख हत्याकांड पर आगरा में प्रदर्शन:कोर्ट परिसर में वकीलों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे

    12 hours ago

    1

    0

    जनपद रामपुर में दिनदहाड़े अधिवक्ता फारुख की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में आज आगरा के सिविल कोर्ट परिसर में वकीलों ने आक्रोश व्यक्त किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच के बैनर तले सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान “फारूख को इंसाफ दो” के नारे लगाए गए। जनमंच अध्यक्ष चौ० अजय सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं का खून व्यर्थ नहीं जाएगा, यह क्रांति लेकर आएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि फारूख के सभी हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। अधिवक्ताओं ने साथ ही अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द लागू करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार वकीलों पर हमले हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन अक्सर मूकदर्शक बना रहता है। प्रदर्शन के दौरान सिविल कोर्ट परिसर आगरा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए और सरकार से इसे दुरूस्त करने की मांग की गई। जनमंच ने 17 फरवरी 2026 को आंदोलन की अगली रूपरेखा तय करने के लिए बैठक बुलाने की घोषणा की है। इस बैठक में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने और आगे की रणनीति तय की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौ० अजय सिंह, चौ० हरदयाल सिंह, सत्येन्द्र कुमार यादव और उदयवीर सिंह ने की। संचालन वीरेन्द्र फौजदार और मीडिया प्रभारी अधर शर्मा ने किया। इस दौरान अमर सिंह कमल, पवन कुमार गुप्ता, हृदयेश कुमार यादव, जितेन्द्र चौहान, गिर्राज रावत, जिलाध्यक्ष फूल सिंह चौहान, सतपाल सिंह चाहर, शेर सिंह, विद्याराम बघेल और मोहन लाल सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन:भानू गुट ने भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    लखनऊ कोर्ट परिसर में बम की सूचना:4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, डीसीपी समेत BDS की टीम मौजूद; एंट्री रोकी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment