Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम आज करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण:2.47 करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण; 300 लोगों की है व्यवस्था

    1 hour ago

    1

    0

    तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। 2.47 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है। इसमें 300 लोगों की क्षमता होगा। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए सीएम ने अपनी विधायक निधि से धनराशि दी है। सीएम इससे पहले जंगल कौड़िया जाएंगे और वहां ब्लाक परिसर में बने मुख्य गेट, बीडीओ कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण, सुदृढ़ीकरण, सुंदरीकरण व चहारदिवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। जंगल कौड़िया भवन का निर्माण 1962 में हुआ था। सीएम यहां से निकलकर झारखंडी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। फरवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच शहर के खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला और राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र में चार कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया जा चुका है। जीडीए के अनुसार, जंगल बेनीमाधव, बशारतपुर, नकहा नंबर दो, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो और सेमरा में भी निर्माण कार्य जारी है। लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कल्याण मंडपम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां जांची। तीन शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे सीएम योगी देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वह गोरखपुर के तीन प्रमुख शिवालयों मानसरोवर, मुक्तेश्वरनाथ और भरोहिया में जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना करेंगे। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार को भी मुख्यमंत्री महादेव झारखंडी स्थित पौराणिक महत्व वाले शिवालय में दर्शन-पूजन करेंगे। महायोगी गुरु गोरखनाथ शिवावतार हैं, ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिवोपासना का अनुष्ठान भी नाथपंथ की परंपरा का अभिन्न अंग है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर महाशिवरात्रि का पर्व गोरक्षपीठ को केंद्रित कर गोरखपुर में ही मनाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन रविवार को गोरक्षपीठ में आराधना करने के बाद पूर्वाह्न अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर और राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शंकर का दर्शन-पूजन, जलाभिषेक करेंगे। रविवार को ही दोपहर बाद मुख्यमंत्री, भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में भी जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करेंगे। जल्द पूरा होगा ताल रिंग रोड का काम गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से मोहद्दीपुर से सहारा एस्टेट तक निर्माणाधीन 4.8 किलोमीटर लंबी ताल रिंग रोड से यातायात तो सुगम होगा ही ताल की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। रिंग रोड का कार्य मई 2026 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। शनिवार की दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गति और गुणवत्ता जांचेंगे। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत ताल किनारे मोहद्दीपुर से सहारा एस्टेट तक करीब चार किलोमीटर लंबी और दो लेन चौड़ी रिंग रोड का निर्माण करा रहा है, जिस पर लगभग 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ताल की ओर पाइलिंग के ऊपर कंक्रीट और स्टील बीम डालकर सड़क बनाई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से स्टील की रेलिंग भी लगाई जा रही है, जिससे सड़क की सुंदरता भी बढ़ेगी। यह सड़क 12 मीटर चौड़ी होगी, जिसमें सात मीटर चौड़ी मुख्य सड़क और दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ताल फ्रंट के विकास और बोट जेटी निर्माण का भी प्रस्ताव है, जिसे शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। परियोजना के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में जमीन बेचने के मामले में 63 पर FIR:फर्जी दस्तावेजों के जरिए GPA करने का आरोप, महिला के विरोध करने पर मिली थी धमकी
    Next Article
    गोरखपुर में 122 जगहों पर लगेगा शिवरात्रि का मेला:पुलिस आई अलर्ट मोड में, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment