Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मारपीट और मोबाइल छीनने के बाद युवक ने जहर खाया:पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बे में शुक्रवार मारपीट और मोबाइल छीने जाने से परेशान एक 22 वर्षीय युवक ने चूहे मारने की दवा खाकर जान देने की कोशिश की। युवक ने पुलिस पर समय पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में उसे पहले बकेवर अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मोचियान मोहल्ला निवासी विकास पुत्र श्याम सिंह दोहरे सुबह अपने घर से दुकान पर सामान लेने जा रहा था। युवक का आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले के कुछ लोगों ने उससे मोबाइल मांगा। मोबाइल देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल छीन लिया गया। विकास के अनुसार कमलेश जमादार, उसके दामाद और अन्य युवकों ने मिलकर उसे पीटा और मोबाइल लेकर वहां से भाग गए। घटना के बाद वह सीधे पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं युवक का कहना है कि चौकी पर सुनवाई न होने के बाद वह बकेवर थाने गया और लिखित तहरीर दी। उसके मुताबिक पुलिस ने मौके पर आने की बात कही, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। इससे वह बेहद आहत और निराश हो गया। घर लौटकर उसने गुस्से और दुख में आकर चूहे मारने की दवा खा ली। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जिला अस्पताल में उपचार जारी परिजन तुरंत उसे 50 शैय्या अस्पताल बकेवर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण परिजन उसे नीडल और बोतल लगी हालत में ही निजी साधन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 122 जगहों पर लगेगा शिवरात्रि का मेला:पुलिस आई अलर्ट मोड में, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
    Next Article
    कानपुर में धारदार हथियार से हमला, चीखती रहीं महिलाएं:ऑटो चालक उसके साथियों ने सड़क पर घसीटा, तमाशबीन बना रहा इलाका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment