Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 122 जगहों पर लगेगा शिवरात्रि का मेला:पुलिस आई अलर्ट मोड में, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर और जिले के कुल 122 स्थानों पर शिवरात्रि का मेला लगेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख मंदिरों जैसे गोरखनाथ मंदिर, महादेव झारखंडी मंदिर और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इन स्थानों पर ड्रोन और सीसी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। भारी पुलिस बल की तैनाती श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दो कंपनी पीएसी, 150 दरोगा, 450 सिपाही और 500 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा तीन एएसपी, नौ सीओ, 45 इंस्पेक्टर और 150 सब-इंस्पेक्टर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। थानेदार, चौकी प्रभारी और बीट सिपाही सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। मंदिरों के आसपास लगातार गश्त की जाएगी। पीएसी और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच और एलआईयू की टीमें भी भ्रमणशील रहेंगी। बेहतर प्रबंधन के लिए पूरे शहर को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। इन मंदिरों पर रहेगी विशेष नजर जिन मंदिरों पर ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है, वहां अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इनमें प्रमुख रूप से मुक्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर, अधियारीबाग मानसरोवर शिव मंदिर, अकोलहिया शिव मंदिर, बरगदही शिव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, भरोहिया शिव मंदिर, मोटेश्वरनाथ शिव मंदिर, महेश्वरनाथ शिव मंदिर बैलो, बाबा मुंजेश्वरनाथ मंदिर, जलेश्वरनाथ मंदिर और बारानगर शिव मंदिर शामिल हैं। महादेव झारखंडी मंदिर में डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की भी तैनाती की गई है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम आज करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण:2.47 करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण; 300 लोगों की है व्यवस्था
    Next Article
    मारपीट और मोबाइल छीनने के बाद युवक ने जहर खाया:पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment