Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता हत्याकांड पर संत समाज में नाराजगी:मिर्जापुर में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, कांग्रेस का अनशन जारी

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद सियासी और संत समाज में उबाल है। इस बीच, कथित अवैध टोल प्लाजा के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का अनिश्चितकालीन अनशन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए अहरौरा में लगाए गए फर्जी टोल प्लाजा को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के सभी टोल प्लाजा पर 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों को निःशुल्क पास जारी किए जाएं। डॉ. पटेल ने आरोप लगाया कि टोल वसूली के नाम पर आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कटरा कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या की घटना की कड़ी निंदा की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। महंत डॉ. योगानंद गिरी ने शोक जताया इधर, अधिवक्ता हत्याकांड को लेकर संत समाज में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जूना अखाड़ा से जुड़े बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत डॉ. योगानंद गिरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न बताया और कहा कि यदि पहले दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो इस घटना को रोका जा सकता था। महंत डॉ. गिरी ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाकर कानून का भय स्थापित किया जाना चाहिए। महंत ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संत समाज बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मिर्जापुर में एक ओर टोल प्लाजा को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता की हत्या को लेकर जनआक्रोश और प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यपाल की ड्यूटी पर उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक:प्रयागराज में इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम, 4 महीने बाद होने वाले थे रिटायर
    Next Article
    रेप-वीडियो वायरल मामले में आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर पुलिस ने फर्रुखाबाद के आरोपी को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment