Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यपाल की ड्यूटी पर उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक:प्रयागराज में इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम, 4 महीने बाद होने वाले थे रिटायर

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक नकछेद कन्नौजिया का शनिवार सुबह करीब 11 बजे राज्यपाल की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। उपनिरीक्षक चार महीने बाद रिटायर होने वाले थे। राज्यपाल के आगमन की तैयारी में लगी थी ड्यूटी उपनिरीक्षक नकछेद कन्नौजिया अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के रहनेवाले थे। शनिवार सुबह उन्हें डीपीएस स्कूल के पास बनाए गए हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की ड्यूटी में तैनात किया गया था। यहां राज्यपाल के आगमन की तैयारियां चल रही थीं। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे मौके पर ही गिर पड़े। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और नजदीकी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है। 4 महीने बाद होनी थी रिटायरमेंट उपनिरीक्षक नकछेद कन्नौजिया की सेवानिवृत्ति में मात्र चार महीने ही बचे थे। वह पिछले लगभग दो वर्षों से बारा थाने में तैनात थे और अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। साथी कर्मियों ने उन्हें बेहद अनुशासित और कर्तव्य के प्रति समर्पित अधिकारी बताया। इस दुखद घटना से उनके परिवार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि देने की तैयारी की जा रही है। इस अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूजा पाल ने किरन पाल के परिजनों से मुलाकात की:कौशांबी में मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख का चेक सौंपा, सपा पर साधा निशाना
    Next Article
    अधिवक्ता हत्याकांड पर संत समाज में नाराजगी:मिर्जापुर में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, कांग्रेस का अनशन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment