Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता की हत्या पर हाथरस में प्रदर्शन:रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने की सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग

    11 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने जनपद रामपुर के अधिवक्ता फारुख अहमद की हत्या के विरोध में एक बैठक आयोजित की। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार लक्ष्मी नारायण वाजपेयी को एक ज्ञापन सौंपा। यह बैठक अधिवक्ता कक्ष में हुई, जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा ने की। संचालन सुदर्शन शर्मा द्वारा किया गया। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने अपनी मांगें रखीं। ज्ञापन में रामपुर के अधिवक्ता फारुख अहमद की निर्मम हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। इसके साथ ही, अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी भी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद... ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमोद गोस्वामी, राजू सिंह, ललित कुमार, रजनीश गौतम, लाखन सिंह लार्ड, अवधेश शर्मा, शशांक पचौरी, जमुना प्रसाद शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा, राकेश चौधरी, राजकुमार अग्निहोत्री, अशोक कुमार शर्मा, आदर्श सक्सेना, नितिन यादव, नरेश कुमार सिंह, मनोज भारद्वाज, अमन शर्मा, प्रशांत अग्निहोत्री और उपेंद्र पाठक सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओबीसी महासभा ने सुल्तानपुर में किया प्रदर्शन:जातिगत जनगणना, क्रीमीलेयर हटाने सहित 22 सूत्रीय मांगें रखीं
    Next Article
    फिरोजाबाद में 17 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन:14 को आमंत्रण यात्रा, 15 को भूमि पूजन, 20 हजार लोग जुटेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment