Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा:मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 3 गिरफ्तार, ATM कार्ड बदलकर करते थे ठगी

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर पुलिस ने शनिवार सुबह ATM कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सुबह करीब 6:30 बजे चिलवा टिल्ला-जसोई मार्ग पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश और एसपी (ग्रामीण) अक्षय संजय महाडीक के निर्देशन में थाना तितावी पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वसीम के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी मोबिन और नदीम को कॉम्बिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया गया। एक माह पहले हुई ₹1 लाख की ठगी का खुलासा थाना तितावी प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी बुलंदशहर जिले के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव चिट्टा के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि करीब एक माह पहले तितावी क्षेत्र में ATM कार्ड बदलकर एक लाख रुपये की ठगी की वारदात को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया था। पुलिस अन्य घटनाओं के संबंध में भी उनसे पूछताछ कर रही है। 51 ATM कार्ड, स्वाइप मशीनें और हथियार बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51 ATM कार्ड, दो स्वाइप मशीनें, 38 हजार रुपये नकद, .315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। मुख्य आरोपी पर 20 मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार घायल आरोपी वसीम के खिलाफ थाना खुर्जा और थाना तितावी समेत विभिन्न थानों में करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की तलाश में जुटी है। साथ ही बरामद ATM कार्ड किन लोगों के हैं और उनका इस्तेमाल किन-किन वारदातों में किया गया, इसकी भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 बीघे में फैक्ट्री, 5 कमरों में भरा था बारूद:सहारनपुर हादसे के प्रत्यक्षदर्शी बोले- ऐसा मंजर नहीं देखा, भागते नहीं तो जिंदा न होते
    Next Article
    साहिबाबाद में मालगाड़ी डिरेल होने का असर:दिल्ली रूट की कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दैनिक यात्री परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment