Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ATS ने मुरादाबाद से ISIS से जुड़ा BDS छात्र पकड़ा:ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा था, सोशल मीडिया पर आत्मघाती हमलों के लिए भड़काता

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाएड) ने मुरादाबाद से एक बीडीएस छात्र को गिरफ्तार किया है। बीडीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हारिश अली पर आरोप है कि वो आतंकी संगठन ISISके ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। एटीएस का कहना है कि हारिश अली आईएसआईएस हैंडलर्स के संपर्क में था और सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट्स के जरिए लोगों को आत्मघाती हमला करने के लिए उकसाता था। एटीएस ने हारिश अली के कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स ट्रेस किए हैं। जिनके जरिए वो मुस्लिम युवकों को ब्रेनवॉश करके आईएसआईएस से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा था। फिलहाल एटीएस और दूसरी एजेंसिया हारिश अली से पूछताछ करके उसके साथियों की जानकारी जुटा रही हैं। हारिश मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है। वह मुरादाबाद के एक संस्थान में बीडीएस की पढ़ाई कर रहा है। एटीएस ने उसे यहीं से पकड़ा है। जांच में सामने आया है कि हारिश अली ने 'अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन' नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया था। इसमें वह भड़काऊ वीडियो और पोस्ट करता था। वह युवाओं को गुमराह करने और उन्हें आतंकी गतिविधियों से जोड़ने का काम कर रहा था। ATS के मुताबिक, हारिश अली आईएस के ऑनलाइन हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था। युवाओं की 'ब्रेनवॉशिंग' कर रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिया पंजतनी कमेटी ने इफ्तार व मजलिस का आयोजन किया:मौलाना शेख हसन जाफर ने कुरआन-अली के संबंध पर रोशनी डाली
    Next Article
    एचपीसीएल डबल हत्याकांड: SIT बदायूं पहुंची, कर्मचारियों के बयान दर्ज:घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment