Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिया पंजतनी कमेटी ने इफ्तार व मजलिस का आयोजन किया:मौलाना शेख हसन जाफर ने कुरआन-अली के संबंध पर रोशनी डाली

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में शिया पंजतनी कमेटी द्वारा कदम रसूल छोटी इमामबाड़े में मजलिसे अज़ा और रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना शेख हसन जाफर ने कहा कि कुरआन और हजरत अली एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने इस्लाम की सलामती के लिए कुरआन और अली को बराबर मानने पर जोर दिया। मौलाना जाफर ने स्पष्ट किया कि कुरआन के बिना अली को समझना असंभव है, और अली के बिना कुरआन को समझना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हर मुसलमान को कुरआन पढ़ना चाहिए और हजरत अली की सीरत पर अमल करना चाहिए। उन्होंने रसूल-ए-खुदा हजरत मुहम्मद साहब के फरमान का हवाला देते हुए कहा कि अली कुरआन के साथ हैं और कुरआन अली के साथ। मगरिब की नमाज के बाद सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा इफ्तार किया। इस अवसर पर अध्यक्ष शाहिद मेंहदी, नेहाल हैदर, कैफी रिजवी, एजाज हुसैन, नियाज हसन, अजादार हुसैन, मोहम्मद अब्बास, बेलाल हसनैन, सैय्यद जरगाम एडवोकेट, मेराज हैदर और हसनैन कमर दीपू सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री और बेटे समेत 8 जेल भेजे गए:सुल्तानपुर में जमीनी विवाद में घर में घुसकर की थी मारपीट, फायरिंग का भी है आरोप
    Next Article
    ATS ने मुरादाबाद से ISIS से जुड़ा BDS छात्र पकड़ा:ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा था, सोशल मीडिया पर आत्मघाती हमलों के लिए भड़काता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment