Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ATS ने मुरादाबाद से पकड़ा ISIS से जुड़ा BDS छात्र:ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा था, सोशल मीडिया पर आत्मघाती हमलों के लिए भड़काता

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाएड) ने मुरादाबाद से एक बीडीएस छात्र को गिरफ्तार किया है। बीडीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हारिश अली पर आरोप है कि वो आतंकी संगठन ISISके ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। एटीएस का कहना है कि हारिश अली आईएसआईएस हैंडलर्स के संपर्क में था और सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट्स के जरिए लोगों को आत्मघाती हमला करने के लिए उकसाता था। एटीएस ने हारिश अली के कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स ट्रेस किए हैं, जिनके जरिए वो मुस्लिम युवकों को ब्रेनवॉश करके आईएसआईएस से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा था। फिलहाल एटीएस और दूसरी एजेंसिया हारिश अली से पूछताछ करके उसके साथियों की जानकारी जुटा रही हैं। हारिश मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था और मुरादाबाद के एक संस्थान में बीडीएस की पढ़ाई कर रहा था। एटीएस ने उसे यहीं से दबोचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:रिटायर्ड फौजी ने बैंक मैनेजर को मार डाला; भाजपा सांसद बोले- मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे; तेंदुए से 10 मिनट लड़ा युवक
    Next Article
    झांसी में ट्रेन से गिरने से इकलौते बेटे की मौत:मामा के घर से लौट रहा था, आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment