Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:रिटायर्ड फौजी ने बैंक मैनेजर को मार डाला; भाजपा सांसद बोले- मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे; तेंदुए से 10 मिनट लड़ा युवक

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर गार्ड द्वारा बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर अलीगढ़ में भाजपा सांसद का मुसलमानों पर विवादित बयान और एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष के पलटवार को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या; ऑफिस में गार्ड ने गोली मारी गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा की गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिहार के रहने वाले थे। गार्ड रवींद्र कई दिनों से उनसे छुट्‌टी मांग रहा था। सोमवार दोपहर में गार्ड उनके पास पहुंचा। छुट्‌टी को लेकर उसका विवाद हो गया। गुस्से में गार्ड ने बंदूक से मैनेजर के सीने पर गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। गार्ड भाग गया। पूरी खबर पढ़ें 2- अलीगढ़ सांसद बोले- मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे; AIMIM जिलाध्यक्ष ने पलटवार किया अलीगढ़ में बीजेपी सांसद सतीश गौतम बोले- मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे? सरकारी योजनाओं का सबसे अधिक फायदा मुस्लिम ही उठा रहे। दरअसल, AIMIM ने ईद का नमाज पढ़ने के लिए नुमाइश ग्राउंड की इजाजत मांगी है। इस पर सांसद भड़क गए। पलटवार करते हुए AIMIM जिलाध्यक्ष ने कहा- ग्राउंड की जमीन सांसद की अम्मा दहेज में लेकर नहीं आई थीं। पूरी खबर पढ़ें 3- यूपी में गैस की किल्लत जारी, काशी में नाले से गैस बनाने की कोशिश में 6 पर केस यूपी में रसोई गैस की किल्लत 7वें दिन भी बनी रही। काशी में NSUI ने प्रदर्शन कर नाले से गैस बनाने की कोशिश की थी। पुलिस ने 6 पर केस दर्ज किया। प्रयागराज में लाइन में लगी 70 साल की महिला बोली- पहली बार इतनी परेशानी हो रही। कानपुर में कई एजेंसियां बंद। गोंडा में एजेंसी पर नोटिस- आज सिलेंडर नहीं बंटेंगे। बाराबंकी में मिड डे मिल का सिलेंडर चुराया गया। पूरी खबर पढ़ें 4- लखीमपुर में युवक तेंदुए से लड़ा, 10 मिनट तक मुक्का मारता रहा- रस्सी से बांधा लखीमपुर खीरी में एक युवक तेंदुए से लड़ गया। वह 10 मिनट तक तेंदुए से लड़ता रहा। दरअसल, वह खेत जा रहा था, तभी तेंदुए ने अटैक कर हाथ दबोच लिया। दूसरे हाथ से उसने तेंदुए का मुंह जमीन पर लड़ाया और लगातार मुक्के मारने लगा। तेंदुआ छटपटाने लगा। फिर गांव वालों की मदद से उसके पैर रस्सी से बांध दिए। सूचना पर वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर गई। पूरी खबर पढ़ें 5- अखिलेश बोले- बंगाल में बीजेपी माहौल बना रही, चुनाव आयोग की मिलीभगत चुनाव घोषित होते ही बंगाल में DGP बदले जाने पर अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के चुनाव लड़ने का यह तरीका है। चुनाव आयोग से मिलकर माहौल बनाने के लिए अधिकारियों को हटवा रही। यूपी में 2017 में चुनाव हुए तो कई अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ। लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी, हम लोगों ने कितनी भी शिकायतें की हो, कितने भी आरोप लगे हों, न जांच हुई, न किसी हटाया गया। अब अहम 8 खबरें... 6- योगी ने बंदर की कहानी सुनाई, बोले-इंसानों को सीखना चाहिए राजस्थान में योगी ने बंदर की कहानी सुनाई। बोले- इंसानों को बंदरों से सीखना चाहिए। बंदरों की तरह से लोभ से बचना भी साधना है। कल जब यहां रुका तो ढेर सारे बंदर आ गए। हमने एक को रोटी दी, वह खाने लगा। जब तक पहली रोटी खा नहीं ली, तब तक दूसरी नहीं ली। सीएम, जालोर के श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर के 375 साल पूरे होने पर महायज्ञ और धर्मसभा में पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 7- लखनऊ में स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराया और सिर फट गया। लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 8- बरेली में दामाद ने सास-साले को मार डाला, पंचायत में चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए बरेली में सोमवार को पंचायत के दौरान दामाद ने सास और साले की हत्या कर दी। दरअसल, उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान किसी बात पर गुस्से में दामाद ने ससुरालवालों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सास और साले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पूरी खबर पढ़ें 9- लखनऊ में कुलदीप यादव का रिसेप्शन, धोनी-विराट से लेकर योगी तक होंगे शामिल लखनऊ के 'द सेंट्रम' में क्रिकेटर कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन मंगलवार को होगा। इसमें धोनी-विराट से लेकर CM योगी तक शामिल होंगे। रिसेप्शन में आने वाले 800 मेहमानों के लिए 52 डिशेज तैयार की जा रही है। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ मसूरी में शादी की थी। रविवार को कानपुर ससुराल पहुंचने पर दुल्हनियां का ग्रैंड वेलकम हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 10- हाईकोर्ट का फैसला- नमाजियों को सुरक्षा दे सरकार, संभल प्रशासन का आदेश रद्द संभल की एक मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने के जिला प्रशासन के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को नमाज के समय सुरक्षा का आदेश दिया। यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति नमाज में बाधा डालता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पिछली सुनवाई के दौरान बेंच ने संभल DM और SP को फटकार लगाई थी। पूरी खबर पढ़ें 11- जैकलीन फर्नांडिस बोलीं- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद, काशी में मां की अस्थियां विसर्जित कीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस रविवार को काशी पहुंचीं। अपने पिता एलरॉय फर्नांडीज के साथ मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। इसके बाद वह काफी देर तक घाट पर हाथ जोड़े बैठी रहीं। करीब डेढ़ घंटे तक वाराणसी में ठहरीं जैकलीन ने कहा- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है इसलिए मां की अस्थियां लेकर काशी आए हैं। उनकी मां किम का 6 अप्रैल 2025 को निधन हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 12- यूपी में मौसम बिगड़ा, सहारनपुर में टीनशेड गिरा -पूर्व प्रधान समेत 2 की मौत यूपी में मौसम अचानक बदल गया है। मुजफ्फरनगर में बारिश हुई, कई इलाकों में ओले भी गिरे। बिजनौर में तेज आंधी में पेड़ उखड़ गए। सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और होर्डिंग्स गिर गए। सहारनपुर में आंधी से टीनशेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत 2 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलाव आया है। पूरी खबर पढ़ें 13- झांसी में डॉक्टर दादा बोले- पोते का शव ट्रैक पर पड़ा था, मैं भीड़ देखकर बढ़ गया झांसी में डॉक्टर दादा बोले - पोते का शव ट्रैक पर था, मैं भीड़ देखकर बढ़ गया। मुझे रुकना चाहिए था, अब पछता रहा हूं। क्लीनिक जाते वक्त मेरे ड्राइवर ने कहा कि शायद कोई ट्रेन से कट गया है। वह गाड़ी रोकना चाहता था। मुझे जल्दी थी इसलिए मैंने बढ़ने को कह दिया। दरअसल, डॉ. प्रमोद के 19 साल के पोते संचय मिसुरिया का शव रविवार को रेलवे पटरी पर मिला था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- भालू के वेश में घूम रहे किसान, खेतों में दे रहे पहरा संभल में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने का अनोखा तरीका अपनाया है। किसान भालू का वेश बनाकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि बंदर सबसे अधिक नुकसान आलू और स्ट्राबेरी की फसलों का करते हैं। फिरोजपुर गांव के किसान धरमबीर ने बताया- उनके गांव में ही अकेले 100 से अधिक बंदर हैं जो उत्पात मचाते रहते हैं। कल कैसा रहेगा मौसम... 15- बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार 17 मार्च को पश्चिमी यूपी के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा-ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा:भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले मांग की, दवाइयों की सप्लाई भी मांगी
    Next Article
    ATS ने मुरादाबाद से पकड़ा ISIS से जुड़ा BDS छात्र:ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा था, सोशल मीडिया पर आत्मघाती हमलों के लिए भड़काता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment