Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शिकायत करने वाले को धमकी:फोन पर कहा- गाड़ी में आग लगवा देने, बालकों की हत्या कराएंगे; आशुतोष ब्रह्मचारी की पुलिस से शिकायत

    4 hours ago

    1

    0

    जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया। 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में वाद (शिकायत) दायर किया। अब वाद दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज को धमकी मिली है। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने प्रयागराज पुलिस के अधिकारियों को एप्लिकेशन भेजकर धमकी देने, वाहन में आग लगवा देने, कोर्ट में पेश होने वाले नाबालिगों को मरवा देने की धमकी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फोन कर धमकी दी गई। इसके बाद वॉट्सऐप कॉल पर भी धमकाया गया। आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि 11 फरवरी 2026 की रात लगभग 9.16 बजे कॉल आई। इसमें कोर्ट में उपस्थित होने पर वाहन में आग लगवाने की धमकी दी गई। नाबालिग पीड़ित बालक की हत्या कराए जाने की धमकी दी गई, लंबित शिकायतें वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। इसके बाद उसी नंबर से रात 9.29 और 9.31 बजे वॉट्सऐप पर वीडियो और वॉइस कॉल आई। वीडियो कॉल में हथियार जैसा कुछ दिखा कर डराया गया। अश्लील और आपत्तिजनक शब्द बोले। नाबालिग बालक के संबंध में अभद्र टिप्पणियां की गईं। नग्न होकर अश्लीलता की गई। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के इन आरोपों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर कोई भी पुलिस अफसर इस पर बोलने को तैयार नहीं है। इस नंबर से धमकी दी गई
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या:अलीगढ़ में बंद घर में मिला दंपती का शव, शादी समारोह से लौटने के बाद बढ़ा विवाद
    Next Article
    मिर्ज़ापुर में अदाणी फाउंडेशन की पहल:30 गांवों में 30 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment