Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या:अलीगढ़ में बंद घर में मिला दंपती का शव, शादी समारोह से लौटने के बाद बढ़ा विवाद

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में एक बंद कमरे में दंपती का शव पड़ा मिला। पति पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह शिवानी के पिता ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पत्नी का शव जमीन पर और पति का शव पंखे से लटका हुआ देखने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी अलीगढ़ पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे पत्नी की हत्या कर पति द्वारा आत्महत्या का मामला बताया है। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… यह मामला अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव धौरी का है। एक बंद घर में गुरुवार को दंपती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे तक दरवाजा बंद देखकर शिवानी के पिता ने दरवाजा तोड़ा। शिवानी का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि सुनील पंखे के हुक से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही एसएसपी अलीगढ़ पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे पत्नी की हत्या कर पति द्वारा आत्महत्या का मामला बताया है। मृतको की पहचान धौरी निवासी शिवानी और दिल्ली के मजनू टीला निवासी सुनील के रूप में हुई है। चार साल पहले दोनों की शादी हुई थी। शिवानी पिछले तीन महीनों से ससुराल में कलह के चलते अपने मायके धौरी में रह रही थी। हाल ही में दोनों अलीगढ़ में एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शिवानी के पिता मनीष दिवाकर ने बताया- शादी समारोह के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद वे धौरी गांव आ गए। बुधवार की रात भी दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुरुवार सुबह शिवानी के पिता मनीष दिवाकर जब घर पहुंचे तो उन्होंने दोनों को मृत पाया। शिवानी का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि सुनील पंखे के हुक से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मनीष दिवाकर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसएसपी अलीगढ़ ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया- पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में एक और मदरसे पर बुलडोजर एक्शन शुरू, VIDEO:सरकारी जमीन पर बना है; 8 मकान भी गिराए जाएंगे; फोर्स तैनात
    Next Article
    अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शिकायत करने वाले को धमकी:फोन पर कहा- गाड़ी में आग लगवा देने, बालकों की हत्या कराएंगे; आशुतोष ब्रह्मचारी की पुलिस से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment