Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों का शोषण होता है':आशुतोष महाराज ने कोर्ट में वाद दाखिल किया, 2 पीड़ित को पेश किया

    8 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में नाबालिग बच्चों का यौन शोषण होता है। गुरुकुल की आड़ में बाल उत्पीड़न करते हैं। अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। उनके पास आय से अधिक संपत्ति है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। माघ मेले में विवाद के बाद चर्चा में आए अविमुक्तेश्वरानंद पर ये गंभीर आरोप आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने लगाए हैं। उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने शिकायत यानी वाद दायर किया। अपने आरोपों के पक्ष में उन्होंने 2 नाबालिग पीड़ित बच्चों की पेशी भी कराई। कोर्ट ने अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी करते हुए सवाल-जवाब किए। 2 दिन बाद यानी 10 फरवरी को अविमुक्तेश्वरानंद के वकील ने जवाब दाखिल कर दिया। इसमें आशुतोष महाराज पर आरोप लगाए हैं। अब 20 फरवरी को कोर्ट में दोनों पक्षों के वकील पेश होंगे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज FIR के आदेश या फिर वाद को रद्द कर सकते हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी चित्रकूट की श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य के शिष्य हैं। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह के मुख्यवादी, पक्षकार भी हैं। माघ मेले में हुए विवाद के बाद रामभद्राचार्य और अविमुक्तेश्वरानंद आमने-सामने आ गए थे। पहले पुलिस कमिश्नर से शिकायत की, फिर कोर्ट गए 24 जनवरी यानी मौनी अमावस्या विवाद के 6 दिन बाद आशुतोष महराज ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर से अविमुक्तेश्वरानंद की 2 शिकायतें की थीं। पहली शिकायत में आरोप लगाया कि अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर और गुरुकुल में नाबालिग बच्चों को रखा जाता है। उनसे निजी सेवा, भीड़ जुटाने, कार्यक्रमों और पालकी जैसे काम कराए जाते हैं। इसमें बच्चों के यौन शोषण की आशंका भी है। माघ मेले जैसे बड़े आयोजनों में भी बच्चों से काम कराया गया, जो बाल अधिकार और श्रम कानूनों का उल्लंघन हो सकता है। शिविर में अवैध हथियार होने की आशंका, आय से अधिक संपत्ति और कई बैंक खातों की जांच की जानी चाहिए।शिकायत में मुकुंदानंद नाम के व्यक्ति की भूमिका की जांच कराने की भी मांग की गई है। दूसरी शिकायत में अविमुक्तेश्वरानंद पर फर्जी लेटरपैड और दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया है। कहा कि माघ मेला क्षेत्र में अविमुक्तेश्वरानंद खुद को ज्योतिष पीठ का शंकराचार्य बताकर “ज्योतिष पीठ/श्री शंकराचार्य शिविर” के नाम से लेटरपैड और दस्तावेज बनवाकर प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेज रहे हैं। ये लेटरपैड और पत्र फर्जी और भ्रामक हैं, जिससे प्रशासन और आम लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इन लेटरपैड पर 24 जनवरी 2026 (माघ शुक्ल पंचमी) की तारीख दर्ज है। इसी तारीख का इस्तेमाल कर “श्री शंकराचार्य शिविर” के नाम से पत्र जारी किए गए हैं, जिनकी वैधता पर सवाल उठाए गए हैं। माघ मेले में मौनी अमावस्या पर पुलिस ने शंकराचार्य की पालकी रोकी थी अब अविमुक्तेश्वरानंद के बारे में जानिए ज्योतिष्पीठ का पूरा विवाद जानिए ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… अविमुक्तेश्वरानंद बोले-योगी मुख्यमंत्री या महंत में से एक पद छोड़ें:सीएम खलीफा जैसे, भगवा पहनने वाला मीट का व्यापार नहीं कर सकता प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों काशी में हैं। यहां शंकराचार्य एक बार फिर खुलकर बोले। उन्होंने कहा- योगी खलीफा जैसे हैं। वह सीएम की कुर्सी छोड़ दें या फिर महंत का पद। योगी को असली हिंदू साबित करने के लिए मैंने 40 दिन दिए थे। 10 दिन बीत गए, अब उनके पास 30 दिन बचे हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट कैसा होगा? मंत्री खन्ना मुस्कुराकर बोले- ऐतिहासिक:मंदिर में पूजा की; सपा विधायकों का प्रदर्शन, शिवपाल बोले- बजट में फिर लूट होगी
    Next Article
    ताजमहल देखने पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी:सिरिवन्नावरी नरिरत्ना ने डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई; टूरिस्टों से फोटो डिलीट करवाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment